Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सैयद फैजल अली बने सहारा के उर्दू वेंचर के एडिटोरियल हेड

सहारा न्यूज़ नेटवर्क से एक बड़ी खबर है की लम्बे इंतज़ार के बाद सहारा उर्दू मीडिया ने एक नए हेड को ज्वाइन कराया है. वरिष्ठ पत्रकार सैयद फैसल अली ने कल सहारा उर्दू अखबार और आलमी सहारा टीवी चैनल के एडिटोरिअल हेड का कार्यभार संभाल लिया. अब सहारा उर्दू मीडिया की ज़िम्मेदारी पूरी तरह से फैसल अली के कन्धों पर होगी. रोजनामा राष्ट्रीय सहारा से सम्पादक के पद से अज़ीज़ बर्नी को हटाये जाने के बाद से यह पद खली चल रहा था. पिछले कई महीनों से फैसल अली की सहारा से जुड़ने की चर्चा गरम थी, किन्हीं कारणों से इसमें देरी हुई, पर सहारा मीडिया को एक बड़ा नाम मिल ही गया. इस संदर्भ में सहारा के नोएडा कैम्पस में एक सर्कुलर भी लगा दिया गया है.

सहारा कर्मियों के बीच फैसल अली का परिचय कराते हुए सहारा न्यूज़ नेटवर्क के डायरेक्टर उपेन्द्र राय ने फैसल अली की तारीफ किया और भरोसा जताया कि इस बड़ी ज़िम्मेदारी को वह बखूबी निभायेंगे. उन्होंने कहा कि अब फैसल अली के सहारा न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ने के बाद देश की सबसे बड़ी उर्दू मीडिया सहारा उर्दू सफलता के शिखर तक पहुंचने में सफल होगा. फैसल अली का पत्रकारिता में लम्बा अनुभव रहा है. सहारा मीडिया में क़दम रखने से पहले वह मध्य पूर्वी देशों के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार अरब न्यूज़ के सम्पादक के तौर पर पिछले १७ वर्षों से सउदी अरब के जेद्दाह में कार्यरत थे.

इसके अलावा वह बीबीसी न्यूज़ सर्विस एवं कई अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों को भी वर्षों से अपना योगदान देते रहे हैं. वे डॉन टीवी, जीओ टीवी, एनडीटीवी, सीएनएन-आईबीएन, स्टार न्यूज, इंडिया टीवी, सहारा टीवी और तहलका के लिए भी कई रिपोर्ट तैयार की है. सैयद फैसल अली सऊदी अरब के प्रमुख अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘अरब न्यूज’ के संपादक के तौर पर भारत, पाकिस्तान, मध्य-पूर्व समेत वैश्विक घटनाओं को बहुत नजदीक से देखा है. वह खाड़ी मामलों के विशेषज्ञ के तौर पर देश के लगभग सभी न्यूज़ चैनलों पर लगातार सुनते और देखे जाते रहे हैं. अब उनके सहारा उर्दू मीडिया से जुड़ने पर वहां कार्यरत लोगों में ज़बरदस्त उत्साह और जोश देखा जा रहा है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...