बीबीसी हिंदी सेवा का नया प्रमुख नील करी को बनाया गया है. अमित बरुआ के इस्तीफे के बाद यह पद खाली चल रहा था. नील को अस्थाई तौर पर हिंदी सेवा का प्रमुख नियुक्त किया गया है. स्थाई नियुक्ति होने के बाद नील वापस लंदन में अपनी भूमिका निभाएंगे. नील वर्ष 2006 से बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के एशिया पैसेफिक बिजनेस डेवलपमेंट हेड के साथ ही ईस्ट एशिया के एक्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर काम संभाल रहे हैं. उन्होंने बीबीसी चाइनीज, इंडोनेशियन, वियतनामी और बर्मी सेवा के संपादकीय विभाग का नेतृत्व भी किया है.
नील ने अपने ब्रॉडकास्ट कॅरियर की शुरुआत बीबीसी वर्ल्ड सर्विस न्यूज़ और करेंट अफेयर्स तथा अफ्रीकन सर्विस में रिपोर्टर/प्रोड्यूसर के तौर पर किया था. इसके बाद नेटवर्क अफ्रीका के संपादक के तौर पर ज्वाइन कर लिया. फिर वे अमेरिका चले गए जहां पब्लिक रेडियो स्टेशन द वर्ल्ड में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में कार्य किया. यह अमेरिका की सबसे बड़ी रेडियो प्रोग्रामिंग सेवा थी. यहां पर वे लगभग दो दशक तक कार्यरत रहे.






