सभी पेशेवर खेल पत्रकारों के लिये गुरूवार को नयी राष्ट्रीय संस्था का गठन किया गया है जिसे स्पोर्ट्स मीडिया इंडिया नाम दिया गया है. इसके कार्यकारी बोर्ड में देश के चोटी के संगठनों के मीडियाकर्मी शामिल हैं.स्पोर्ट्स मीडिया इंडिया में प्रिंट, टीवी, रेडियो और इंटरनेट पत्रकारों को शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य हर तरह की मीडिया से जुड़े खेल पत्रकारों के बीच तालमेल और एकजुटता को बढ़ावा देना और देश में खेल पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है.
स्पोर्ट्स मीडिया इंडिया का कार्यकारी बोर्ड इस प्रकार है ..
अध्यक्ष .. एम आर मिश्रा : पीटीआई.
वरिष्ठ उपाध्यक्ष .. बोबिली विजय कुमार : टाइम्स आफ इंडिया.
उपाध्यक्ष .. सुखवंत बसरा : हिन्दुस्तान टाइम्स, गौरव कालरा : सीएनएन आईबीएन, आर संतोष कुमार : ईटीवी, विनायक दाल्वी : दिव्य मराठी, विक्रांत गुप्ता : आज तक, निखिल नाज : एनडीटीवी.
सचिव .. संतोष सूरी : टाइम्स ऑफ इंडिया.
संयुक्त सचिव .. दिग्विजय सिंह देव : सीएनएन आईबीएन, विनय नायडू : टाइम्स आफ इंडिया, कोषाध्यक्ष .. समीप राजगुरू : आज तक.
कार्यकारी परिषद .. देबाशीष दत्ता : आजकल, जयदीप भंडारकर : एनडीटीवी, हेक्टर केनेथ : टाइम्स नाऊ, शिवेंद्र सिंह : एबीपी न्यूज, मुफीद माधि रिजवी : मुंबई मिरर, अनुराग भारती : जी टेलीविजन, राजेंद्र कात्यायन : राष्ट्रीय सहारा, देबब्रत चक्रवर्ती : प्रतिबादी कलम अगरतला, विमल मोहन : एनडीटीवी, राजीव बाजपेई : जागरण, राजीव बाजपेई : जागरण, जतिंदर सबि : दैनिक अजित. साभार : सहारा





