Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण ने लिखी फर्जी खबर, अमर उजाला ने खोला पोल

मुरादाबाद : मुरादाबाद से निकलने वाले दैनिक जागरण और अमर उजाला में तीन दिन से खबरों में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. शुरुआत दैनिक जागरण ने एक फर्जी और भ्रामक खबर को पहले पेज पर प्रकाशित करके की. अब अमर उजाला ना सिर्फ बड़े अधिकारियों के मुंह से दो दिन से उस खबर को फर्जी बता रहा है, बल्कि सीधे लिख रहा है कि महानगर के एक अखबार ने इस शीर्षक से फर्जी समाचार प्रकाशित कर सनसनी फ़ैलाने की कोशिश की.

मुरादाबाद : मुरादाबाद से निकलने वाले दैनिक जागरण और अमर उजाला में तीन दिन से खबरों में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है. शुरुआत दैनिक जागरण ने एक फर्जी और भ्रामक खबर को पहले पेज पर प्रकाशित करके की. अब अमर उजाला ना सिर्फ बड़े अधिकारियों के मुंह से दो दिन से उस खबर को फर्जी बता रहा है, बल्कि सीधे लिख रहा है कि महानगर के एक अखबार ने इस शीर्षक से फर्जी समाचार प्रकाशित कर सनसनी फ़ैलाने की कोशिश की.

तीन दिन पहले दैनिक जागरण ने क्राइम रिपोर्टर ज्ञानेंद्र सिंह के नाम से पहले पेज पर समाचार प्रकाशित किया कि थानेदार ने थाने में महिला सिपाही की अस्मत लूटने की कोशिश की. सुबह अख़बार मार्केट में आने के बाद इस खबर पर खलबली मच गयी. पुलिस अधिकारी तो हैरान थे ही, जनता और जनता बने पत्रकार भी खासे हैरान हुए. तुरंत महानगर के सारे पत्रकारों ने सभी उच्च अधिकारियों से मामले की पूछ ताछ की. इसी बीच जिस थानेदार पर आरोप लगाया गया, उसे विभाग ने सस्पेंड कर दिया और पूरे मामले पर जांच बैठा दी. शुक्रवार को मीडियाकर्मियों के सामने आरोप लगाने वाली महिला सिपाही के बयान हुए तो उसने साफ़ कहा कि उसकी अस्मत लूटने का कोई प्रयास नहीं किया गया. थानेदार ने उससे अपशब्द कहे थे जिसका कि उसने मौके पर ही विरोध किया और इस सम्बन्ध में शिकायती पत्र एसएसपी व डीआईजी को भी दिया है.

शनिवार को आरोप लगाने वाली महिला पुलिसकर्मी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी के सामने अपना बयान पूर्ववत दोहराया. सोचने वाली बात यह है कि हिंदुस्तान और अमर उजाला ने इन सारे बयानों के आधार पर समाचार को फालो किया, जबकि दैनिक जागरण सिर्फ उक्त थाने के थानेदार के पीछे पड़ा रहा. उधर शनिवार व रविवार के अंक में अमर उजाला ने अपनी खबर में साफ़ बताया कि महा नगर के एक समाचार पत्र ने फर्जी आधारहीन खबर लिखकर सनसनी फ़ैलाने की कोशिश की. इतना ही नहीं, कुछ पत्रकारों के साथ हुई बातचीत में आरोपी दरोगा ने बताया कि उससे धन की डिमांड की गयी. जब उसने मना कर दिया तो उससे कहा गया कि तुम्हारे थाने से शराब की जो बोतल बंधी थी, तुम्हारे आने पर वो मिलनी बंद हो गयी, उसे शुरू करवाओ. जब उसने इन सबके लिए मना कर दिया तो उसके खिलाफ साजिश रची गयी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...