इंडिया टीवी के मैनेजिंग एडिटर विनोद कापड़ी द्वारा दर्ज कराए गए एफआईआर की कॉपी को भी नीचे पब्लिश किया जा रहा है ताकि सारे मामले को लोग समझ सकें, जान सकें. इसमें पुलिस का कितना अच्छा रोल है इसकी भी जानकारी लोगों को हो सके. हालांकि कापड़ी द्वारा कराए गए एफआईआर की कॉपी के साथ इस घटना के बाद इस मामले पर किए गए उनके इंटरव्यू का लिंक भी दिया जा रहा है ताकि लोग एफआईआर की असलियत और सच्चाई जान सकें.
एफआईआर की कॉपी और इंटरव्यू से नोएडा के एसएसपी का चरित्र भी लोगों को अच्छी तरह समझ में आ जाएगा. हालांकि तमाम लोग कहते हैं कि इसमें यूपी का सीएम कार्यालय भी इनवाल्ब है, पर यह कितना सच है और कितना फसाना ये तो भगवान जाने पर इस मामले में पुलिस का रवैया बिल्कुल स्पष्ट है कि उसे यशवंत को किसी भी स्थिति में गिरफ्तार करना था चाहे फर्जी तरीके से हो या गलत तरीके से. अब एफआईआर और इंटरव्यू देखकर आप सच का अंदाजा स्वयं लगाइए. बाकी बातें तो होती ही रहेंगी क्योंकि आग लगी है तो कुछ ना कुछ तो जरूर जलेगा.




विनोद कापड़ी द्वारा इस मामले पर दिया गया इंटरव्यू इस लिंक पर क्लिक करके देख-सुन सकते हैं –
http://www.youtube.com/watch?v=3cgi-F8oJUw
इसे भी पढ़ें…





