Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

इशान टाइम्‍स के पत्रकार कमल पर जानलेवा हमला

जीरकपुर : कल शाम इशान टाइम्‍स संवाददाता कमल कलशी को जीरकपुर में एक ढाबा मालिक द्वारा देह व्यापार के लिये रूम देने की सूचना मिली. इसकी जानकारी के लिए वे शिमला रोड पर स्थित प्रधान ढाबा पर पहुंचे. अभी वे जानकारी ले ही रहे थे कि चार व्‍यक्तियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. आस पड़ोस के लोगों द्वारा अपराधियों का मुकाबला करने से पत्रकार कमल कलशी की जान बच गयी. घटना की जानकारी पुलिस को देने के एवज में उन्‍हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

जीरकपुर : कल शाम इशान टाइम्‍स संवाददाता कमल कलशी को जीरकपुर में एक ढाबा मालिक द्वारा देह व्यापार के लिये रूम देने की सूचना मिली. इसकी जानकारी के लिए वे शिमला रोड पर स्थित प्रधान ढाबा पर पहुंचे. अभी वे जानकारी ले ही रहे थे कि चार व्‍यक्तियों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. आस पड़ोस के लोगों द्वारा अपराधियों का मुकाबला करने से पत्रकार कमल कलशी की जान बच गयी. घटना की जानकारी पुलिस को देने के एवज में उन्‍हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

कमल कलशी ने बताया कि ढाबा मालिक कुल्बिंदर सिंह और उसका पुत्र हरजीत सिंह ने अपनी ढाबे के उपरी मंजिल में कई कमरे बना रखे हैं और उन कमरों को देहव्यापार करने और कराने वालों को 400 -500 रुपये घंटे के हिसाब से उपलब्ध करवाता है. इसकी सूचना उन्हें क्षेत्रीय लोगों द्वारा मिली थी. सबूत इकठा करने और रंगे हाथों पकड़ने के लिए वे 23 जुलाई शाम 5 बजे शाम वहां पहुंच गए. उन्होंने एक लड़का और लड़की को ढाबे की उपरी मंजिल पर चढ़ते देखा और इसकी सूचना बलताना पुलिस चौकी को दे दी. इतनी देर में ढाबा मालिक के पुत्र हरजीत को इसकी भनक लग गयी कि कलशी ने पुलिस को बुला लिया है. जब तक पुलिस आती

कमल

तब तक उसने लड़का-लड़की को भगा दिया. जब लड़का और लड़की भागने लगे तो कलशी  ने अपने मोबइल से फोटो खिंच लिया.

कलसी के अनुसार वे वहां आस पास के लोगों से जानकारी इकठा कर ही रहे थे कि इतने में वह लड़का जो थोड़ी देर पहली लड़की लेकर आया था, हथियारों से लैस होकर अपने 4 साथियों के साथ आ धमका और आते ही उसने पूछा तू कोण है. और क्यों फोटो खिंच रहा है. इन्होंने जब बताया कि वे पत्रकार हैं तो वह उनसे गाली-ग्‍लौज करने लगा कलशी जब पुलिस को फोन करने लगे तो उसने कलशी का फ़ोन छीन लिया और और ताबडतोड़ वार करने लगा. कलशी तक तक संभल भी नहीं पाए थे. कलशी पर हमले और लड़ाई का शोर सुन कर लोग इकट्ठा हो गए. लोगों को आता देख हमलावर के साथियों ने चाकू निकाल लिया, पर स्‍थानीय लोगों के तेवर देख हमलावर भाग निकले. 

कलशी ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है. पुलिस ने कलशी का मेडिकल कराने के बाद ढाबा मालिक हरजीत सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. स्‍थानीय पत्रकार तथा समाचार मालिकों ने पत्रकारों पर हो रहे हमले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करवाने तथा अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. इशान टाइम्‍स के संपादक संजय राय, चंडी भूमि के समाचार संपादक विनोद शर्मा, मंगला टाइम्‍स के संपादक अजय गुप्‍ता, पंचकुला प्रेस क्‍लब के महासचिव सुरेंद्र गोयल पुलिस चौकी पहुंचकर हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...