Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बरेली में हिंदुस्‍तान के पाठकों को गलत सूचना ने कराई फजीहत

बरेली में हिंदुस्‍तान अखबार की गलत सूचना से हिंदुस्‍तान पढ़ने वालों की खूब फजीहत हुई. बरेली शहर इन दिनों दंगे की चपेट में है. दंगों को रोकने असफल सरकार तथा पुलिस प्रशासन ने बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए बरेली शहर में कर्फ्यू लगा दिया है. बुधवार को प्रशासन ने कर्फ्यू में दो घंटे की ढील की घोषणा की थी. अमर उजाला और दैनिक जागरण ने खबर में दो घंटे की छूट की जानकारी दी थी, परन्‍तु हिंदुस्‍तान ने सुबह दस बजे से लेकर दो बजे तक छूट की खबर प्रकाशित कर दी. यानी चार घंटे की छूट.

हिंदुस्‍तान पढ़ने वाले उसी हिसाब से बाहर निकले, लेकिन बाहर दो घंटे और चार घंटे को लेकर बात बिगड़ गई. हालांकि जब सही वस्‍तुस्थिति स्‍पष्‍ट हुई तो लोग दो घंटे में ही हिंदुस्‍तान को कोसते हुए वापस लौट आए. इसके पहले भी हिंदुस्‍तान ने एक हॉकर के मौत की गलत खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद काफी हो हल्‍ला हुआ था. पर प्रबंधन ने किसी तरह मामले को दबा दिया. ये मामला भी दबाने का प्रयास हुआ, परन्‍तु दैनिक जागरण ने वरिष्‍ठ अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर ऐसी व्‍यूह रचना की कि कमिश्‍नर को हिंदुस्‍तान के मामले में नोटिस देने की बात कहनी पड़ी.    

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...