Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जेडे मर्डर : जिग्‍ना वोरा को मिली जमानत

 

मुंबई। अंग्रेजी दैनिक 'मिड-डे' के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला पत्रकार जिग्ना वोरा को शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। जिग्ना वोरा के खिलाफ मुम्बई पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया था।

 

मुंबई। अंग्रेजी दैनिक 'मिड-डे' के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में गिरफ्तार महिला पत्रकार जिग्ना वोरा को शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। जिग्ना वोरा के खिलाफ मुम्बई पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया था।
 
पिछले साल 11 जून को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घर लौटते वक्त मुम्बई के पवई इलाके में जे डे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वोरा को इस सिलसिले में पिछले साल 25 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया था। वह मुम्बई के एक दैनिक समाचार पत्र में उप ब्यूरो प्रमुख के तौर पर कार्यरत थी।
 
आरोप है कि उसने ही जे डे का मोबाइल नंबर और उनके आवास का पता फरार माफिया डॉन छोटा राजन को मुहैया कराया था। मुम्बई पुलिस ने पिछले साल दिसम्बर में भी इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया था, लेकिन उसमें वोरा का नाम नहीं था।
 
मकोका की विशेष अदालत में दाखिल 3,055 पृष्ठों के आरोप-पत्र में डे की हत्या में शामिल 10 लोगों की भूमिका का विस्तृत ब्यौरा दिया गया था, जिसमें भगोड़ा डॉन छोटा राजन का नाम भी दर्ज है। राजन तथा इस मामले के एक अन्य आरोपी नयन सिंह अब भी फरार हैं। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार, पुलिस के पास इसके पक्ष में पर्याप्त तर्क हैं कि डे और वोरा के बीच पेशेवर प्रतिद्वंद्विता के कारण ही उनकी हत्या हुई। साभार : आईबीएन
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...