Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

अन्‍ना ने मीडिया से बदसलूकी के लिए माफी मांगी

 

जनलोकपाल आंदोलन के समर्थकों द्वारा मीडिया के साथ हुई बदसलूकी के लिए अन्‍ना हजारे ने मीडिया से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. अन्‍ना ने कहा कि मीडिया के साथ जिस तरीके से बदसलूकी की बात सामने आई है वह निंदनीय है और इसके लिए हम माफी मांगते हैं. साथ ही अन्‍ना ने कहा कि अगर फिर से मीडिया के साथ किसी तरीके की बदसलूकी हुई तो वह अपना अनशन यही खत्‍म कर देंगे.

 

जनलोकपाल आंदोलन के समर्थकों द्वारा मीडिया के साथ हुई बदसलूकी के लिए अन्‍ना हजारे ने मीडिया से हाथ जोड़कर माफी मांगी है. अन्‍ना ने कहा कि मीडिया के साथ जिस तरीके से बदसलूकी की बात सामने आई है वह निंदनीय है और इसके लिए हम माफी मांगते हैं. साथ ही अन्‍ना ने कहा कि अगर फिर से मीडिया के साथ किसी तरीके की बदसलूकी हुई तो वह अपना अनशन यही खत्‍म कर देंगे.
 
अरविंद केजरीवाल ने भी मीडिया के साथ हुई बदसलूकी के लिए माफी मांगी है. केजरीवाल ने कहा कि ये सारे मीडिया कर्मी अब हमारे आंदोलन का हिस्‍सा बन चुके हैं. इनमें इनकी कोई गलती नहीं है. अगर मीडिया के साथ किसी बात को लेकर मतभेद है तो वह संवाद के साथ ठीक हो सकता है. केजरीवाल ने गांधी जी की बातों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं. साथ ही केजरीवाल ने मीडिया हाउस के मालिकों से अनुरोध किया कि वह तय करे कि वो देश के भ्रष्‍टाचारियों के साथ हैं या फिर देश के साथ.
 
अन्‍ना ने भी मीडिया के माफी मांगते हुए कहा कि सोमवार को जिस तरीके की बात मीडिया के साथ की गई उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. अन्‍ना ने कहा कि अगर फिर भी मीडिया के साथ किसी तरीके की बदसलूकी हुई तो मैं अनशन यही खत्‍म कर दूंगा. इससे पहले सोमवार को टीम अन्‍ना के अहम सदस्‍य शांति भूषण ने मीडिया को खरीखोटी सुनाई थी. शांति भूषण ने मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह गलत रिपोर्टिंग कर रही है. शांति भूषण ने कहा था कि भीड़ को कम दिखाने के साथ ही सभी चीजों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इसके बाद जंतर मंतर पर मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ अन्ना समर्थकों के द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया था. साभार : आजतक
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...