बरेली के सदर थाने में आई नेक्स्ट के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. यह मुकदमा बरेली में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी एडवोकेट अमजद सलीम ने दर्ज कराई है. पुलिस ने आई नेक्स्ट के एक अज्ञात अधिकारी, फोटोग्राफर टोनी तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. इस एफआईआर के बाद से ही जागरण समूह के इस वेंचर के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है.
जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव के दौरान आई नेक्स्ट के कार्यक्रम में अमजद सलीम के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. इसी मामले में सलीम ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 17(ख), (ड़), 352,323, 504 तथा 427 के तहत मामला दर्ज किया है. सलीम ने आरोप लगाया है कि आई नेक्स्ट के लोगों ने चुनाव का उल्लंघन करते हुए उनके साथ मारपीट की गई.
सलीम ने अपनी तहरीर में कहा है कि आई नेक्स्ट के लोगों ने पैकेज के नाम पर उनसे छह लाख रुपये की मांग की थी, देने में असमर्थता जताने पर उन्हें एक प्रत्याशी के पक्ष में बैठने पर पचास लाख दिलाने की बात कही गई. जब वे नहीं माने तो उनसे मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परन्तु अखबार के दबाव में अब तक इस मामले की जांच ठीक से नहीं कर रही है और ना ही किसी की गिरफ्तारी की गई है. नीचे एफआईआर की कॉपी.