Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सीरिया में सरकारी टीवी चैनल के इमारत में विस्‍फोट, कई घायल

 

बेरूत : सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित देश के सरकारी टीवी चैनल की इमारत में बम विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। सेना द्वारा राजधानी के बागियों के कब्जे वाले अंतिम इलाके पर कब्जा किए जाने की घोषणा के दो दिन बाद इमारत के तीसरे तल पर विस्फोट की यह सूचना सीरिया के सरकारी टीवी चैनल द्वारा जारी की गई।

 

बेरूत : सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित देश के सरकारी टीवी चैनल की इमारत में बम विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। सेना द्वारा राजधानी के बागियों के कब्जे वाले अंतिम इलाके पर कब्जा किए जाने की घोषणा के दो दिन बाद इमारत के तीसरे तल पर विस्फोट की यह सूचना सीरिया के सरकारी टीवी चैनल द्वारा जारी की गई।
 
वाणिज्यिक राजधानी अलेप्पो में सेना ने बागियों के ठिकानों पर बम बरसाए। इससे पूर्व सरकारी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा था कि सेना ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है और 20 हजार का मजबूत सैन्य दस्ता जमीनी हमले के लिए तैयार है। सूचना मंत्री उमरान अल जाओबी ने बताया कि सुबह हुए विस्फोट में किसी के मरने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि किसी विस्फोटक पदार्थ से धमाका किया गया। हमारे कई साथी घायल हुए हैं, लेकिन कोई गंभीर घायल नहीं है और किसी की मौत भी नहीं हुई है।
 
खबर के मुताबिक, इस बम हमले में कम से कम तीन लोग घायल हुए। यह इमारत दमिश्क की घनी आबादी वाले इलाके में उमावीईंन में स्थित है। सूचना के अनुसार विस्फोट से इमारत की तीसरी मंजिल को नुकसान पहुंचा। सीरिया में गृहयुद्ध भड़कने से पिछले कुछ महीनों से आत्मघाती हमलों और बम विस्फोटों का दौर जारी है। सरकार की ओर झुकाव रखने वाले सीरिया के एक निजी टीवी चैनल ने विस्फोट का जायजा लेते और घायल सहकर्मी को संभालते टीवी इमारत के कर्मचारियों की तस्वीरें जारी कीं। इमारत में विस्फोट के बावजूद सरकारी टीवी का प्रसारण जारी रहा। (एजेंसी)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...