मैजिक टीवी अब नये कलेवर और तेवर में रीलॉन्च होने की तैयारी में है। इसको ABC भारत के नाम से रिलॉन्च किया जा रहा है। नाम बदलने के पीछे चैनल में जुड़ा मैजिक शब्द है, जिसे अब हटा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में चैनल प्रबंधकों ने मैजिक के लोगो के साथ ABC भारत का भी चलाना शुरू कर दिया है। फिलहाल मंत्रालय से मान्यता मिलने की कार्यवाही आखिरी चरण में हैं। इसको इंटरनेट पर भी लाइव कर दिया गया है। इस बदलाव के बारे में मैजिक टीवी के हेड ऑपरेशंस और एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रसून शुक्ला ने पुष्टी की है।
उन्होंने कहा कि खबरों में क्षेत्रीयता के पुट को नेशनल कलेवर में पेश कर सभी चैनलों से अलग दिखने की कोशिश है। शुक्ला ने बताया कि मैजिक टीवी के रीलॉन्च होने की प्रक्रिया चैनल के नाम परिवर्तन के साथ शुरू हुयी है। मैजिक टीवी को अब एबीसी भारत के नाम से जाना जायेगा। हालांकि इसके लुक में फिलहाल कोई परिवर्तन नही किया जा रहा है। प्रसून ने कहा कि न्यूज चैनल में मैजिक शब्द का जुडाव कहीं नही होता, इसलिए अब हम नए ब्रॉन्ड नेम के साथ आ रहे हैं। उन्होंने आने वाले दिनों में चैनल का विस्तार करने की भी बात कही।





