आईटीवी नेटवर्क अपने विस्तार की प्रक्रिया में जुट गया है। नेटवर्क जल्दी ही दो और चैनल लांच करने की तैयारी में है। यह मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के लिये होगा। इसे सितंबर के आखिर तक लांच करने की योजना है। अपने नए वेंचर के लिए चैनल स्टूडियो बनाने के काम में जुट गया है। यह ‘इंफॉर्मेशन टेलीविज़न प्राइवेट लिमिटेड' का छठा चैनल है।
इससे पहले आईटीवी नेटवर्क का इंडिया न्यूज नाम से नेशनल चैनल के अलावा, हरियाणा, राजस्थान, बिहार- झारखंड और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड प्रसारित हो रहा है। इंडिया न्यूज़ यूपी-उत्तराखंड में प्राइम टाइम और नेशनल के ‘विशेष’ कार्यक्रम में भी हल्का फेरबदल किया गया है।






