न्यूज एक्सप्रेस के चैनल हेड व संपादक मुकेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक मुकेश कुमार पिछले कुछ दिनों में चैनल में चल रही गतिविधियों से खुश नहीं थे। इसके बाद उन्होंने चैनल को छोड़ना ही मुनासिब समझा। मुकेश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत ‘समय’ नाम के अखबार से किया था। यहां काम करने के बाद वह सागर विश्वविधालय से पत्रकारिता करने चले गए।
दुबारा उन्होंने 1985 से पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत की। मुकेश आदर्श पत्र’ से जुड़ गए। बाद में इलाहाबाद में माया पत्रिका के साथ जुड़ गए। फिर गुवाहटी में ‘हिंदी सेंटिनल’ अखबार के संपादक बने और उसे लांच कराया। मुकेश कुमार ने फ्रिलांसिग भी की है। बाद के दिनों में वो पटना में प्रकाश झा के चैनल ‘मौर्य टीवी’ जुड़े और उसे लांच कराया।





