Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

छह न्यूज चैनलों को नोटिस जारी कर जवाब तलब

: मीडिया ट्रायल के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची कांडा की पत्नी : चंडीगढ़ : गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा की पत्नी व अन्य की याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने छह न्यूज चैनलों और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। गोपाल कांडा की पत्नी सरस कांडा, उसकी दोनों पुत्रियों सुशीला, दया एवं पुत्र लेख राम ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि न्यूज चैनल कांडा की प्रतिष्ठिा के खिलाफ जानबूझ कर समाचार प्रसारित कर रहे हैं। इसमें दिल्ली पुलिस भी शामिल है।

याचिका में कहा गया है कि मीडिया में जो भी खबरें आ रही हैं, वे उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा दी जा रही है। मीडिया में इस तरह से खबरें दिखाई जा रही हैं, जैसे कांडा कोई आतंकवादी है और देश के विरुद्ध काम कर रहा है। चैनलों द्वारा इस तरह की खबरें प्रसारित करना संविधान की धारा-19 (2) का उल्लंघन है, जिसके तहत यह कहा गया है कि समाचार प्रकाशित एवं ब्राडकास्ट करने के दौरान यह ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है कि इन समाचारों से किसी के सम्मान को ठेस न पहुंचे और खबरें गरिमापूर्ण, सामाजिक सोद्देश्य के साथ प्रकाशित की जानी चाहिए। कांडा के परिजनों ने याचिका में कहा कि दिल्ली पुलिस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले की जांच के बजाय कई और मामलों में उलझी हुई है। जिस तरह की खबरें दिखाई जा रही हैं, उससे इस मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है एवं याचिकाकर्ता के मन में भी डर बैठाया जा रहा है। याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस नवाब सिंह पर आधारित खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस से 6 न्यूज चैनलों को 12 अक्तूबर के लिए नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...