भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह को जमानत मिलने पर कपूरथला के पत्रकारों ने बधाई दी है. इस बारे में प्रेस क्लब कपूरथला के जनरल सेक्रेट्री अरुण खोसला ने कहा कि आज के युग में यशवंत सिंह जैसे निहंग पत्रकार बहुत कम हैं जो अपना दायित्व पूरी इमानदारी से निभा रहे हैं और कुछ संदिग्ध मीडिया घरानों द्वारा निहंग पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश है. कोर्ट ने बुधवार को यशवंत को जमानत दे दी. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यशवंत 6 सितंबर को जेल से रिहा हो गए.
गौरतलब है कि यशवंत को 30 जून को नोएडा स्थित समाचार प्लस न्यूज चैनल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया था. यशवंत पर साक्षी जोशी, विनोद कापड़ी औऱ दैनिक जागरण ने अलग-अलग मामला दर्ज कराया था. यशवंत की गिरफ्तारी के बाद से ही मीडिया जगत में इसको लेकर काफी रोष था. यशवंत जिन आम पत्रकारों की आवाज बनकर उभरे थे, उऩ्होंने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की और विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर अपना विरोध भी जताया. लेकिन यशवंत औऱ उऩके समर्थकों ने जिस तरह इस लड़ाई को लड़ा उससे यशवंत औऱ भड़ास4मीडिया के विरोधियों को करारा जवाब मिल चुका है. कपूरथला से सभी पत्रकारों की तरफ से अरुण खोसला ने यशवंत सिंह को अपनी इस लड़ाई में पूर्ण सहयोग देना का कहा है.
Arun Khosla
G. sec. Press club
Kapurthala
9914276776
प्रेस विज्ञप्ति
इसे भी पढ़ें…





