: गोविंद पंत राजू का इस्तीफा, अनुराग श्रीवास्तव नए ब्यूरो चीफ, नाराज एनके सिंह कई दिनों से आफिस नहीं जा रहे : एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में साधना न्यूज के यूपी उत्तराखंड रीजनल न्यूज चैनल का हेड बृजमोहन सिंह को बनाया गया है. बृजमोहन एक दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में हैं. स्वतंत्र भारत, लखनऊ से करियर की शुरुआत करने वाले बृजमोहन सहारा, एस1, चैनल वन समेत कई न्यूज चैनलों में विभिन्न पदों पर आसीन रहे. इस बाबत साधना के एचआर डिपार्टमेंट की तरफ से सबको इंटरनल मेल जारी कर दिया गया है.
सूत्रों का कहना है कि साधना में अंदरखाने काफी बदलाव हो रहे हैं. वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पंत राजू का इस्तीफा साधना से हो चका है. ग्रुप एडिटर एनके सिंह को ग्रुप का कंसल्टेंट बना दिया गया है जिससे वो नाखुश बताए जाते हैं. चर्चा है कि वे कई दिनों से आफिस नहीं आ रहे हैं. गोविंद पंत राजू के जाने के बाद लखनऊ में यूपी ब्यूरो चीफ का काम अनुराग श्रीवास्तव ने संभाल लिया है. बृजमोहन से संपर्क [email protected] या 09953546202 के माध्यम से किया जा सकता है.





