हिमाचल प्रदेश में प्रिंट मीडिया में एक महीने में व्यापक उलटफेर हुआ है। दैनिक भास्कर के मंडी ब्यूरो में तैनात विनोद भावुक ने भास्कर को बाय-बाय कहकर हिमाचल से प्रकाशित नए समाचार पत्र हिमाचल दस्तक का दामन थाम लिया है। हिमाचल दस्तक धर्मशाला ब्यूरो में तैनात अरविंद शर्मा ने दैनिक भास्कर के धर्मशाला कार्यालय में रिपोर्टर के तौर पर जवाइन किया है।
अरविंद पंजाब केसरी से लंबे समय से जुड़े रहे हैं तथा हिमाचल में पंजाब केसरी का प्रेस लगवाने से लेकर प्रसार बढ़ाने में अरविंद की अहम भूमिका रही थी। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें पंजाब केसरी को बाय बाय बोलना पड़ा था। भास्कर धर्मशाला में कार्यरत पंकज पंडित को भास्कर ने मंडी कार्यालय में स्थानांतरित कर दिया है। अमर उजाला छोड़ हिमाचल दस्तक धर्मशाला पहुंचे पवन शर्मा ने दस्तक में कुछ दिन रहने के बाद दिव्य हिमाचल का दामन थाम लिया है।
पंजाब केसरी छोड़ भास्कर जम्मू व पटियाला पहुंचे उप संपादक सौरभ सूद ने एक बार फिर पंजाब केसरी में अपनी सेवाएं शुरू कर दी है। सौरभ इस दौरान कुछ समय तक दस्तक में भी रहे। दैनिक जागरण में वरिष्ठ उपसंपादक के रूप में कार्यरत सरोज पत्रवाल ने भी हिमाचल दस्तक को ज्वाइन किया है। दिव्य हिमाचल के सबसे तेजतर्रार पत्रकार एवं जिला कांगड़ा ब्यूरो प्रमुख मस्त राम डलैल के इस्तीफे की अटकलों को विराम लग गया है। डलैल को दिव्य हिमाचल ने अब हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से खुलकर कार्य करने को अधिकृत कर दिया है। उन्हें क्या पद दिया गया है इस बारे संस्थान अभी स्पष्ट नहीं कर सका है।





