Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नहीं टूटा भड़ास के यशवंत का मनोबल, यूज होने से बचने की जरुरत

भड़ास के संपादक यशवंत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और साथ ही जिस तरह से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य बनाये रखा और मनोबल को टूटने नहीं दिया, यह न केवल यशवंत की पूंजी है और साथ ही कई उन लोगों के लिए सन्देश है जो संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हैं. एक समय मुझे भी लगा था कि भड़ास के दिन अब पूरे हुए लेकिन अब लगता है कि भड़ास कि टीआरपी तो बढ़ी ही, साथ ही यशवंत तप कर सोना हो गए.

भड़ास के संपादक यशवंत आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और साथ ही जिस तरह से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपना धैर्य बनाये रखा और मनोबल को टूटने नहीं दिया, यह न केवल यशवंत की पूंजी है और साथ ही कई उन लोगों के लिए सन्देश है जो संघर्ष का रास्ता अख्तियार करते हैं. एक समय मुझे भी लगा था कि भड़ास के दिन अब पूरे हुए लेकिन अब लगता है कि भड़ास कि टीआरपी तो बढ़ी ही, साथ ही यशवंत तप कर सोना हो गए.

मैंने बहुत कम ही लोगों को देखा है, खास कर के मीडिया की लाइन में जो परिस्थितियों से समझौता न करते हों. कई लोग ऐसे हैं जो अपनी जगह को बनाये रखने के लिए नीचता की हद को भी पार कर जाते हैं लेकिन यशवंत ने यह जता दिया कि व्यक्ति का लक्ष्य साफ़ हो तो उसके अंदर कोई ताकत अपने आप आ जाती ही है. बस अब दुआ यही है कि यशवंत जिस कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं उसको कायम रखें और इस बात का ख्याल जरूर रखें कि उनको मोहरा कोई न बना पाए.

कई बार लोग अपना मतलब साधने के लिए भी भड़ास का दुरूपयोग करते हैं और सही आदमी भी बेइज्जत हो जाता है. दूसरे लोगों की भी बात आनी चाहिए और अगर केवल बदनाम करने के लिए ही कोई सवाल उठाया गया हो तो उससे बचना भी चाहिए. खैर पोर्टल यशवंत का है, जैसे चाहें चलायें लेकिन मुझे सुकून इस बात का है कि कुछ लोग अभी भी संघर्ष करने वाले और सही बात कहने का माद्दा रखने वाले इस देश में जिन्दा हैं.

राजीव श्रीवास्तव की टिप्पणी. आपकीखबर डॉट कॉम में प्रकाशित. राजीव से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.


संबंधित खबरें….

Yashwant Singh Jail

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...