भास्कर समूह की गुजरात इकाई याने दिव्य भास्कर से ख़बर है कि गुजरात के लेख़क कांति भट्ट ने भास्कर से नाता तोड़ लिया है. छह दशक से गुजरात की पत्रकारिता में अपना विशेष योगदान देने वाले भट्ट ने दिव्य भास्कर छोड कर गुजरात समाचार फिर से ज्वाइन किया है. गौरतलब है कि भट्ट 2003 में जब दिव्य भास्कर शुरू हुआ था तब गुजरात समाचार से दो दशक से भी लंबी पारी को समाप्त कर भास्कर से जुडे थे, लेकिन पिछले एक सालों में भास्कर प्रबंधन द्वारा गुजरात में किए गए बदलाव और उसके चलते एक सम्मानीय लेखक के साथ हो रहे दुर्व्यवहार से परेशान हो कर उन्होंने भास्कर प्रबंधन को आधिकारिक तौर पर अलविदा कह दिया है.
श्री भट्ट अपने ज़माने के तेज़तर्रार रिपोर्टर थे और गुजराती पत्रकारिता में उनका नाम बड़े ही आदर से लिया जाता है. आज भी 80 साल से भी ज्यादा की उम्र में श्री भट्ट रोज़ाना आधा पेज का आर्टिकल लिख़ते हैं. भट्ट के चले जाने से दिव्य भास्कर को एक बड़ा झटका माना जा रहा है.





