कुछ अज्ञात व्यक्तियों के एक गिरोह ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में अंग्रेजी दैनिक अरूणाचल टाइम्स के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह हादसा मंगलवार को तड़के दो बजकर दस मिनट पर हुआ, जब रणजीत सरकार और सुनंद बोरा अपनी ड्यूटी के लिए कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे।
अखबार के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों की हरकत दर्ज हो गई है। यह घटना उसी स्थान पर हुई, जहां दैनिक के असोसिएट संपादक तोंगम रीना को 15 जुलाई को गोली मार दी गई थी। मंगलवार को हुए हमले के शिकार दोनों कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।





