Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

कैमरामैन को थप्‍पड़ मारने के मामले में आसाराम बापू के खिलाफ जांच के आदेश

 

नई दिल्ली। गाजियाबाद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आसाराम बापू के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। आदेश एक न्‍यूज चैनल के कैमरामैन को थप्‍पड़ मारने के प्रकरण में दी गई है। आसाराम बापू पर आरोप है कि उन्‍होंने कवरेज के दौरान न्‍यूज चैनल के कैमरामैन को थप्‍पड़ मारा था। इस आदेश के बाद आसाराम मुश्किल में आ सकते हैं। कैमरामैन ने की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को कविनगर थानाध्‍यक्ष को जांच का आदेश दिया है।

 

नई दिल्ली। गाजियाबाद की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आसाराम बापू के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। आदेश एक न्‍यूज चैनल के कैमरामैन को थप्‍पड़ मारने के प्रकरण में दी गई है। आसाराम बापू पर आरोप है कि उन्‍होंने कवरेज के दौरान न्‍यूज चैनल के कैमरामैन को थप्‍पड़ मारा था। इस आदेश के बाद आसाराम मुश्किल में आ सकते हैं। कैमरामैन ने की याचिका पर अदालत ने मंगलवार को कविनगर थानाध्‍यक्ष को जांच का आदेश दिया है।
 
कैमरामैन सचिन कुमार के वकील अजयवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में छह सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। इस अर्जी में बताया गया था कि दो सितंबर को सचिन कविनगर रामलीला मैदान में संत आसाराम बापू के प्रवचन की कवरेज करने गए थे। आसाराम बापू की मीडिया प्रभारी नीलम उनका साक्षात्कार लेने की बात कर सचिन को मंच पर ले गर्इं थीं। एक सवाल पूछने पर बापू नाराज हो गए और उन्होंने सचिन को थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसे आज भी सुनने में परेशानी हो रही है। 
 
अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पर जांच में लापरवाही बरती जा रही थी, अब अदालत ने कविनगर थानाध्यक्ष को आदेश दिया कि यदि उक्त प्रकरण में विवेचना न की जा रही हो तो नियमानुसार विवेचना किया जाए। जिससे जल्‍द ही इस मामले में जांच पूरी होने की संभावना बलवती हो गई है। उल्‍लेखनीय है कि इसके पहले भी आसाराम बापू पत्रकारों पर हमला करते रहे हैं। पिछले दिनों भदोही में एक पत्रकार के साथ उनकी बदसलूकी चर्चा में रही थी। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...