Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भंवरी सेक्‍स सीडी कांड में फंसा मदेरणा अस्पताल से भागा

जोधपुर से खबर है कि भंवरी देवी कांड के मुख्‍य आरोपी और राजस्थान के पूर्व मंत्री मदेरणा बिना डिस्चार्ज हुए ही अस्पताल से भाग निकले हैं. बताया जा रहा है कि वे चुपचाप अपने घर चले गए. वह व्हील चेयर पर आईसीयू से निकले और मेडीसिन ओपीडी के आगे आकर खड़ी हुई एक सफारी गाड़ी में बैठकर घर चले गए. इस पूरी प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय लगा. मदेरणा को मीडिया से बचाने के लिए उनके समर्थक घेरे रहे, इस दौरान पुलिस सुरक्षा भी तगड़ी रही.

जोधपुर से खबर है कि भंवरी देवी कांड के मुख्‍य आरोपी और राजस्थान के पूर्व मंत्री मदेरणा बिना डिस्चार्ज हुए ही अस्पताल से भाग निकले हैं. बताया जा रहा है कि वे चुपचाप अपने घर चले गए. वह व्हील चेयर पर आईसीयू से निकले और मेडीसिन ओपीडी के आगे आकर खड़ी हुई एक सफारी गाड़ी में बैठकर घर चले गए. इस पूरी प्रक्रिया में एक मिनट से भी कम समय लगा. मदेरणा को मीडिया से बचाने के लिए उनके समर्थक घेरे रहे, इस दौरान पुलिस सुरक्षा भी तगड़ी रही.

मदेरणा के जाने के बाद अस्पताल पहुंचे सीनियर डॉक्टर ने उनका डिस्चार्ज बनाकर पत्नी लीला को सौंपा. देख सकते हैं, बड़े आदमियों पर सरकार और प्रशासन के कितने रहम-करम होते हैं. एम्स की रिपोर्ट आने से पहले ही पूर्व मंत्री मदेरणा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एमडीएम अस्पताल से चले गए. भंवरी मामले में सीबीआई की दो दिन की पूछताछ के बाद सीने में दर्द की शिकायत लेकर वे पिछले शनिवार को इस अस्पताल में भर्ती हुए थे. सीबीआई उनसे फिर पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा था. सीबीआई के कहने पर बुधवार को मदेरणा की मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई थी और रिपोर्ट दिल्ली में एम्स को भेजकर राय मांगी गई थी.

भंवरी देवी अपहरण के आरोपी शहाबुद्दीन और सोहनलाल से पुलिस तथा सीबीआई 14-14 दिन तक पूछताछ कर चुकी है. दोनों को जेल में आमने-सामने भी करवा चुकी है, लेकिन दोनों ही सीबीआई को सहयोग नहीं कर रहे हैं. दोनों के नार्को, पोलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग टेस्ट की अनुमति कोर्ट ने नहीं दी. ऐसे में सीबीआई ने पूछताछ के लिए दूसरा रास्ता निकाला और दोनों के खिलाफ अपहरण में फर्जी सिम उपयोग लेने के पीपाड़ थाने में मुकदमे दर्ज किए. इनमें दोनों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया. कोर्ट ने इन दोनों को 5 दिन तक रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं. पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाने का भी आग्रह किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...