आगरा जिले में फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गई है. आए दिन फर्जी पत्रकारों द्वारा लोगों के शोषण व अन्य घटनाओं की जानकारियां सामने आ रही हैं. इसके चलते पत्रकारिता बदनाम हो रही है. जिले में कई छदम वेशधारी भी पत्रकारिता में प्रवेश कर गए हैं जो कि पत्रकारिता की आड़ में अपने अन्य गोरखधंधों का संचालन करते हैं व पत्रकारिता की आड़ में शासन प्रशासन पर दबाब बनाते हैं. ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है. एक स्कूल में इंटर की छात्रा को पत्रकार बनने का शौक था.
आरोप है कि एक फर्जी पत्रकार ने इसका फायदा उठाया और उसने लड़की को बहला फुसला कर उसके घर से जेवरात भी मंगा लिए. एक दिन जब वह लड़की को अपने साथ ले गया और लड़की लौट कर नहीं आई तब अपनी बेटी को ढूंढने के लिए परिजनों ने उसकी खोजबीन की. इसी के बाद फर्जी पत्रकार नरेन्द्र देव की हकीकत सामने आ गयी. इस सम्बन्ध में भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बघेल का कहना है कि वह खुद को मीडियाकर्मी बताकर युवतियों को गुमराह करता था. इसी चक्कर में उसकी तीन तीन शादियाँ भी हो चुकी हैं लेकिन फिर भी वह आये दिन नई नई लड़कियों को फंसाकर उनका यौन शोषण करता था. बरहाल पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है.





