Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

न्यूज़-11 के न्यूज़रुम में हंगामा, एडीटर ने प्रोड्यूसर को कहा, “खतम करवा दूंगा”

तनख्वाह नहीं मिलने पर कर्मचारियों में मालिक के प्रति असंतोष आम बात है, लेकिन कुछ स्वामी-भक्त कर्मचारी इसे निज़ी मामला मान कर दुश्मनी भी मोल ले लेते हैं। झारखंड के संकट में घिरे चैनल न्यूज़-11 में इनदिनों ऐसा ही माहौल है। खबर है कि चैनल के संपादक स्तर के एक अधिकारी ने तीन महीने से रुकी तनख्वाह मांग रहे प्रोड्यूसर को जम कर हड़काया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

तनख्वाह नहीं मिलने पर कर्मचारियों में मालिक के प्रति असंतोष आम बात है, लेकिन कुछ स्वामी-भक्त कर्मचारी इसे निज़ी मामला मान कर दुश्मनी भी मोल ले लेते हैं। झारखंड के संकट में घिरे चैनल न्यूज़-11 में इनदिनों ऐसा ही माहौल है। खबर है कि चैनल के संपादक स्तर के एक अधिकारी ने तीन महीने से रुकी तनख्वाह मांग रहे प्रोड्यूसर को जम कर हड़काया और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

बताया जाता है कि खुद को झारखंड का सबसे कद्दावर पत्रकार मानने वाले संपादक जो इन दिनों न्यूज़-11 चैनल में अपनी सेवाएं दे रहे है, स्वामी-भक्ति में इस क़दर बह गए हैं कि तनख्वाह मांगने वाले कर्मचारियों को निज़ी तौर पर हड़काने में जुटे हैं। ग़ौरतलब है कि चैनल की आर्थिक हालत बुरी तरह गड़बड़ाई हुई है और अधिकतर मीडियाकर्मियों को तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली है। अपने वेतन को लेकर परेशान एक प्रोड्यूसर ने जब काम करने से मना कर दिया तो एडीटर महोदय ने उसे खूब भला-बुरा कहा। एडीटर महोदय ने तैश में आकर यहां तक कह दिया कि वो प्रोड्यूसर को 'उठवा कर खतम करवा' सकते हैं।

 
हालांकि प्रोड्यूसर भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है, लेकिन कुछ साल दिल्ली और दूसरे राज्यों में नौकरी कर चुका है। उधर संपादक महोदय स्थानीय अखबारों में नौकरी करने के साथ-साथ सरकारी ओहदे पर भी रह चुके हैं। बताया जाता है कि उन्हें अपने बाहर न जा सकने का खासा मलाल है और वे 'बाहरी' लोगों पर इसकी खुन्नस निकालते रहते हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर को ठेठ गुंडों वाले अंदाज़ में अपने 'लोकल' होने का रुआब झाड़ा और कहा कि वो बाहर से आकर उनसे ऊंची आवाज़ में बात न करे।
 
बात ज्यादा न बिगड़े ये देख कर न्यूज़रुम में मौज़ूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। बाद में गुस्सा ठंढा पड़ने पर संपादक महोदय ने प्रोड्यूसर से हंसी-मज़ाक भी किया और अपने क्रोध पर काबू न रख पाने के लिये शर्मिंदगी भी जताई। अब चैनल में कोई इस मामले पर कुछ भी बताने से बच रहा है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...