Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सीएम और गवर्नर को सरेआम गालियां देता है शिबू सोरेन का पीए

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की गिरती हालत के सामने उनके पीए विवेक के रसूख का क्या आलम है? यदि आपको इसका आंकलन करना है तो शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के मोहराबादी स्थित सरकारी आवास चले जाइये। विवेक शुरुआती दौर में गुरुजी के बड़े पुत्र स्व. दुर्गा सोरेन का ड्राइवर था। उसके बाद छोटे पुत्र हेमंत सोरेन (अब वर्तमान उप मुख्यमंत्री) का ड्राइवर बन गया। उसके बाद गुरुजी की शरण में चला आया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की गिरती हालत के सामने उनके पीए विवेक के रसूख का क्या आलम है? यदि आपको इसका आंकलन करना है तो शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के मोहराबादी स्थित सरकारी आवास चले जाइये। विवेक शुरुआती दौर में गुरुजी के बड़े पुत्र स्व. दुर्गा सोरेन का ड्राइवर था। उसके बाद छोटे पुत्र हेमंत सोरेन (अब वर्तमान उप मुख्यमंत्री) का ड्राइवर बन गया। उसके बाद गुरुजी की शरण में चला आया।

फिर क्या था गुरुजी जी की सत्ता की चाशनी लदबद होकर झारखंड विधान सभा में नौकरी पा ली। अब न जाने गुरुजी के परिवार में उसकी क्या औकात थी कि वह सेटिंग-गेटिंग कर राज्य के एक बड़े दल के सुप्रीमो सह भाजपा नीत मुंडा सरकार संचालन समिति के अध्यक्ष यानि गुरुजी का ही सरकारी पीए बन गया।

बस इतना सा ही सफर है विवेक का। यह कभी भी झामुमो पार्टी का किसी छोटे या बड़े पद पर नहीं रहा। लेकिन आज इसका बोलबाला देखिये कि ये शख्स सरेआम सीएम और गवर्नर को गालियां देता है। डिप्टी सीएम को दलाल शब्द से विभूषित करता है। वरीय पार्टी कार्यकर्ताओं को भींगे कपड़ों की तरह निचोड़ डालता है।

देखिये सबसे बड़ा आश्चर्य। वह गाल ठोक कर करता है। वह भी तब, जब सामने गुरुजी बैठे हों और सब कुछ करीब से सुन रहे हों। फिर भी कोई रोक ठोक नहीं। मानो गुरुजी इस विधानसभा कर्मी के सामने बिल्कुल लाचार और असहाय हो गये हों।

कहने वाले यहां तक कहते हैं कि कभी चाकरी करने वाले विवेक ने गुरुजी को मानसिक तौर पर गुलाम बना लिया है। पार्टी में भी वही होता है, जैसा विवेक चाहता है। उसकी महात्वाकांक्षा चुनाव लड़ने की है।
विशेष, अब जरा संलग्न विडियो को गौर से देखिये और खुद आंकलन कीजिये:

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/628/society-concern/shibu-pa.html

रांची से मुकेश भारतीय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...