''पंजाब की शक्ति'' अखबार 17 सितम्बर को हिमाचल प्रदेश में लांच कर दिया गया. इसकी पुष्टि अख़बार के जीएम राजेश शर्मा ने की है. नए अखबार की लांचिंग पर प्रबंधन व पत्रकारों को कई तरफ से बधाइयाँ भी आ रही हैं. हिमाचल में सिर्फ दो जिलों अम्ब व हमीरपुर में अख़बार की लांचिंग हुई है, वहीं दूसरी ओर पंजाब में अपनी शक्ति दिखाने में यह अखबार अभी सफल नहीं हो सका है.
पंजाब में अभी तक बुकिंग और लांच करने की तैयारियों के दावे ही किए जा रहे हैं. पंजाब में इस अखबार की लांचिंग के बारे में पहले 30 सितम्बर कहा गया. अब लांचिंग डेट 16 अक्टूबर बताई जा रही है. बताया जाता है कि पंजाब में लांचिंग की तारीख में यह तब्दीली पांचवी बार हुई है. इस कारण पंजाब में गठित टीम भी खुल कर काम करने को तैयार नहीं है. पंजाब की शक्ति से जुड़े कई लोगों को प्रबंधक बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं और कुछ उनकी नीति से नाखुश होकर अपने आप ही किनारा कर गये हैं.
जालंधर से अरुण की रिपोर्ट.





