चर्चा है कि रवीन ठुकराल आज समाज अखबार और इंडिया न्यूज चैनल को अलविदा कहकर नई पारी दी ट्रिब्यून के साथ शुरू करेंगे. सूत्रों के मुताबिक रवीन ठुकराल दी ट्रिब्यून में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर पर ज्वाइन करेंगे. वे एडिटर इन चीफ राज चेंगप्पा के बाद दूसरे नंबर पर होंगे. हाल फिलहाल निधीश त्यागी ने दी ट्रिब्यून से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर की वेबसाइट को ज्वाइन किया.
आज समाज अखबार के एडिटर और इंडिया न्यूज चैनलों के ग्रुप एडिटर रवीन ठुकराल ने अपने कार्यकाल में अखबार, चैनल को बढ़ाने में महती भूमिका निभाई. बेहद प्रोफेशनल तरीके से काम करने वाले रवीन ठुकराल का आज समाज व इंडिया न्यूज से जाना इस ग्रुप के मालिकों की सहमति से हो रहा है. कहा जा रहा है कि वह यहां से जाने के बाद भी ग्रुप के विस्तार में अघोषित सलाहकार के बतौर महती भूमिका निभाएंगे.
उधर, कुछ लोगों का कहना है कि रवीन ठुकराल ने साल भर पहले भी दी ट्रिब्यून की चर्चा छिड़वाकर अपनी सेलरी प्रबंधन से बढ़वाई थी. अब एक बार फिर से दी ट्रिब्यून का राग छेड़ा गया है. संभव है कि आज समाज व इंडिया न्यूज के मालिक रवीन ठुकराल के पैकेज में अच्छी खासी वृद्धि कर दें तो वे यहीं पर रुक जाएं. देखना है कि आगे आने वाले दिनों में रवीन ठुकराल क्या कदम उठाते हैं. ज्यादा संभावना इसी ग्रुप में रुक जाने की जताई जा रही है.
अगर इस सूचना जानकारी में कोई कमी बेसी नजर आए तो उसे नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए या फिर [email protected] पर मेल करके दुरुस्त करा सकते हैं.





