गोरखपुर। हिन्दी दैनिक स्वतंत्र चेतना गोरखपुर के प्रधान कार्यालय के सभी पत्रकार, लोकल डेस्क, कम्प्यूटर आपरेटर, विज्ञापन प्रतिनिधि मंगलवार 18 सितम्बर को चेतना मसाले के महाप्रबंधक मुहम्मद याकूब खां (एमवाई खां) द्वारा सम्पादकीय में बैठकर वहां के सभी कर्मचारियों को सार्वजनिक रूप से भद्दी-भद्दी गालियां दिये जाने व वेतन न दिये जाने से नाराज होकर हड़ताल कर दिया। इससे लोकल प्रभारी को पुरानी खबरों से पेज भरकर काम चलाना पड़ा। कर्मचारियों के इस हड़ताल से अधिकारियों में हडकम्प मच गया। देर रात तक मामला मैनेज करने की कोशिश महाप्रबन्धक करते रहे लेकिन सफल नहीं हो पाये।
सूत्रों की माने तो बीते रविवार को देर रात चेतना मसाले और संस्था के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। वह उस समय काफी गुस्से में थे क्योंकि कार्यालय से कुछ सामान गायब हो गया था। तैश में आकर उन्होंने पूरे स्टाफ को भद्दी-भद्दी गालियों से नवाजना शुरू कर दिया। इससे पूरे स्टाफ में आक्रोश व्याप्त हो गया। सुत्रों की माने तो एक पत्रकार निर्भय गुप्ता ने अपना लिखित इस्तीफा प्रधान सम्पादक के टेबल पर रख दिया है। अन्य पत्रकारों और कर्मचारियों में काफी रोष है। उनका कहना है कि संस्थान में वेतन समय से नहीं मिलता है। इससे वहां के कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है। जैसे तैसे वह अपना जीवन यापन कर रहे है।





