Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग के शक में अमृता प्रीतम का बेटा नवराज क्वात्रा!

मुंबई। मशहूर पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे नवराज क्वात्रा के मर्डर के राज पुलिस को पता चल गए हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में 21 साल की सविता गुप्ता, 24 वर्षीय उसका बॉयफ्रेंड विनय बोस, 17 साल का उसका भाई सिद्धात (बदला नाम) और विनय का 21 साल का दोस्त गौराक खवले शामिल हैं। 65 साल के नवराज का मर्डर 14 सितंबर को बोरिवली की एलआईसी कालोनी स्थित वाइल्डरनेस बिल्डिंग के उनके फ्लैट में कर दिया गया था।

मुंबई। मशहूर पंजाबी लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे नवराज क्वात्रा के मर्डर के राज पुलिस को पता चल गए हैं। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में 21 साल की सविता गुप्ता, 24 वर्षीय उसका बॉयफ्रेंड विनय बोस, 17 साल का उसका भाई सिद्धात (बदला नाम) और विनय का 21 साल का दोस्त गौराक खवले शामिल हैं। 65 साल के नवराज का मर्डर 14 सितंबर को बोरिवली की एलआईसी कालोनी स्थित वाइल्डरनेस बिल्डिंग के उनके फ्लैट में कर दिया गया था।

पुलिस ने नवराज के मर्डर की वजह लूट बताई है। लेकिन इस मामले की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि नवराज सविता गुप्ता के साथ छेड़छाड़ करता था, तभी उसका खून कर दिया गया। क्राइम ब्रांच ने सवाल उठाया कि लूट के लिए किए गए हत्याकांड में सविता का भाई और बॉयफ्रैंड दोनों क्यों शामिल थे? पुलिस और क्राइम ब्राच की छानबीन में पता चला है कि सविता मुंबई के वर्ली इलाके की रहने वाली है और बीपीओ में काम करती है। यहीं मुलाकात होने के बाद उसका अफेयर विनय से हुआ। विनय गोरेगाव के एक होटल में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, विनय ने सविता को 50,000 रुपए की जरूरत के बारे में सविता को बताया, तो सविता ने नवराज को लूटने की तरकीब दी। विनय, गौरांक और सविता के भाई सिद्धांत के साथ 14 सितंबर को दो बार वाइल्डनेस बिल्डिंग गया, जहां नवराज रहता था। लेकिन पहली बार आरोपी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए। दरअसल उस समय नवराज का कंप्यूटर इंजीनियर वहीं मौजूद था। लेकिन कंप्यूटर इंजीनियर के निकलते हुए आरोपियों ने घर में घुसकर नवराज का कत्ल कर दिया। वे घर से 55,000 रुपए और एक कैमरा ले गए।

हालाकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की कहानी अलग है। क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सविता नवराज की असिस्टेंट थी। इसे 7,000 रुपए पगार मिलती थी। नवराज घर में अक्सर उससे अलमारी से अच्छे कपड़े निकाल कर पहन लेने को कहते थे। सविता के कपड़े चेंज करने जाने पर नवराज उसे सीसीटीवी पर देखता था।

सविता को इस बात का बिलकुल भी इल्म नहीं था कि नवराज के घर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं। बाद में पता चलने पर सविता को शक हुआ कि नवराज ने उसकी न्यूड वीडियो रिकॉर्डिग कर ली है। यह बात उसने अपने भाई और बॉयफ्रैंड को बताई, जिसके बाद इन दोनों ने नवराज का कत्ल कर दिया।

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाला नवराज करीब 10 साल पहले से मुंबई रहने लगा। इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी नवराज के मोबाइल से सुलझी। डीसीपी महेश पाटील, इंस्पेक्टर वेले, संतोष दलवी और रविराज जाधव की टीम ने पिछले एक सप्ताह में 65 साल के नवराज के मोबाइल नंबर के प्रिंट आउट्स की पड़ताल की, तो उन्हें उनमें से 296 लड़कियों के नंबर मिले। इन्हीं 296 में से करीब 100 को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर उसी में 21 साल की सविता गुप्ता पर शक सबसे ज्यादा गहरा गया। (दैनिक जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...