आगरा से प्रकाशित हिन्दी दैनिक द सी एक्सप्रेस में अगस्त माह का वेतन करीब २० दिन की देरी से मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश है. कुछ लोगों का कहना है कि संस्थान नुकसान में है और बंद होने के कगार पर है. ऐसे में कर्मचारियों ने नए संस्थानों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है.
कमोबेश यही हाल सीटीवी और सीन्यूज चैनल का भी है. वहां भी वेतन भुगतान में देरी को लेकर कर्मचारियों द्वारा अटकलें लग रही हैं. वहां से भी कई कर्मी डेन केबल की ओर जाने की तैयारी में हैं. मजे की बात यह है कि २२ सितंबर तक द सी एक्सप्रेस के एनई और ब्यूरो कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं हो पाया है. इससे ब्यूरो रिपोर्टरों ने कार्य करने में असमर्थता जताई है. संस्थान प्रमुख इस मामले में हर बार कर्मियों को गोली दे रहे हैं.
सी एक्सप्रेस के एक कर्मचारी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





