Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पाकिस्तानी अख़बार का शिगूफ़ा: करीना कुबूलेंगी इस्लाम

सैफ-करीना के बारे में अपने देश के अखबार तो कयास लगा कर थक गये, लेकिन अब एक शिगूफ़ा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार 'नया अखबार' ने छोड़ा है। उसने अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर में दावा किया है कि करीना कपूर ने इस्लाम कुबूल करने का फैसला कर लिया है। अखबार में छपी रिपोर्ट के मानें तो करीना सैफ के कहने पर इस्लाम कुबूल करने के लिए तैयार हुई हैं।

सैफ-करीना के बारे में अपने देश के अखबार तो कयास लगा कर थक गये, लेकिन अब एक शिगूफ़ा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के एक उर्दू अखबार 'नया अखबार' ने छोड़ा है। उसने अपने पहले पन्ने पर प्रकाशित खबर में दावा किया है कि करीना कपूर ने इस्लाम कुबूल करने का फैसला कर लिया है। अखबार में छपी रिपोर्ट के मानें तो करीना सैफ के कहने पर इस्लाम कुबूल करने के लिए तैयार हुई हैं।

रिपोर्ट के कहा गया है कि, 'सैफ ने करीना के सामने शादी के लिए यही शर्त रखी थी कि वे इस्लाम धर्म कुबूल करने को राजी हों जाएं। सैफ ने करीना के सामने यही बात कही कि वे उनकी मां शर्मीला टैगोर की राह पर चलते हुए इस्लाम धर्म को स्वीकार करें। इसके बाद करीना कपूर ने इस्लाम अपनाने के लिए हामी भर दी।'

 
दिलचस्प बात यह है कि कई भारतीय अखबारों ने भी पाकिस्तानी अखबार के इस शिगूफे को आधार बना कर अपने यहां खबरें प्राकाशित कर दी हैं। यानी अब तक अपने देश के पत्रकारों से बचती रही करीना को अब पाकिस्तानी मीडिया के शिगूफ़े पर सफाई देनी होगी। हालांकि, अभी तक करीना कपूर या उनके किसी करीबी ने इस बात की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन कि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है या नहीं।
 
गौरतलब है कि शर्मीला टैगोर ने 1969 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी के लिए इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था और अपना नाम बेगम आयशा सुल्ताना रख लिया था।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...