देहरादून। उत्तराखण्ड शासन, तत्कालीन जिलाधिकारी दिलीप जावलकर, तत्कालीन एडीएम विनोद कुमार सुमन, तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट मेहरबान सिंह बिष्ट के विरूद्ध की गई शिकायत का भारतीय प्रेस परिषद ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
उत्तराखण्ड पत्रकार संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक एंव उत्तराखण्ड एटीएर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री एसपी सबरवाल को भारतीय प्रेस परिषद के अनुभाग अधिकारी बीएस सैनी ने पत्र भेजकर सूचित किया है कि उनके द्वारा की गई शिकायत को पंजीकृत कर लिया गया है। प्रतिपक्षियों को प्रति उत्तर देने हेतु नोटिस जारी कर दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रतिपक्षियों से प्रति उत्तर प्राप्त होने पर उसकी एक प्रति अग्रिम कार्यवाही हेतु उनके पास भेज दी जायेगी। पत्रकार संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अनिल वर्मा ने भारतीय प्रेस परिषद द्वारा शिकायत के संज्ञान लेने पर आभार जताया है।





