बीबीसी ने कई बदलावों की घोषणा की है. बीबीसी के मल्टी मीडिया जर्नलिस्ट ब्रॉडकास्ट और डिजिटल आउटपुट पर एक साथ मिलकर काम करेंगे. इसे 27 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा. जल्द ही बीबीसी को नये ऑफिस में ट्रांसफर किया जा रहा है. एशिया-प्रशांत क्षेत्र में हाईडिफिनिशन ट्रांसमीशन लगाया गया है.
बीबीसी न्यूज़ वेबसाइट की ख़बरें स्मार्ट फोन पर भी उपलब्ध होगी. बीबीसी वित्त पोषित, बीबीसी.कॉम / न्यूज़ और बीबीसी वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस को मिलाकर बीबीसी ग्लोबल न्यूज़ लिमिटेड का गठन किया गया है. जिम इगान को नए गठित बीसीसी ग्लोबल न्यूज़ लिमिटेड का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया गया है. जिम के साथ रिचार्ड पोर्टर को भी जिम्मेदारी दी गई है और वे बीबीसी ग्लोबल न्यूज़, अंग्रेजी के संपादकीय जिम्मेदारी निभायेंगे.





