लुधियाना से खबर है कि पत्रकार हनी सिक्का (27) की सड़क हादसे के कारण मौत हो गई है. वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री जा रहे थे. रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हनी सिक्का फोकल प्वाइंट स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करते थे और साथ में एक दैनिक समाचार पत्र में बतौर पत्रकार भी कार्यरत थे.
मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हनी ने दम तोड़ दिया था. जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जल्द ही वाहन चालक का पता लगा लेगी. पोस्टमार्टम कराने के बाद सिविल लाइन स्थित श्मशानघाट में हनी सिक्का का अंतिम संस्कार कर दिया गया. हनी की मौत पर कई धर्मिक, सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने हनी के पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया.





