नेशनल इलेक्शन कमीशन ने अपने नेशनल मीडिया अवार्ड की घोषणा कर दी है. इसे प्रिंट में अमर उजाला ने हासिल किया है और इलेक्ट्रानिक में जी न्यूज ने. दो बड़े मीडिया घरानों प्रिंट मीडिया से अमर उजाला और इलेक्ट्रानिक मीडिया से जी न्यूज को पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को जागरूक करने व कैंपेन चलाने के लिए नेशनल मीडिया अवार्ड ऑन वोटर एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है.
इलेक्शन कमीशन ने घोषणा की थी कि आयोग उन सभी मीडिया घरानों को सम्मानित करेगा जो मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में बेहतर भूमिका निभाएंगे. जी न्यूज और अमर उजाला को तीसरे राष्ट्रीय मतदाता दिवस यानि 23 जनवरी 2013 को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. चुनाव आयोग ने अब यह तय किया है कि आगामी सभी चुनावों में इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया के लिए अलग-अलग कैटगरी में यह सम्मान दिया जाएगा.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाएं.





