अमर उजाला, फिरोजाबाद से पत्रकार गौरव लहरी ने इस्तीफा देकर आगरा से प्रकाशित सी एक्सप्रेस को ज्वाइन कर लिया है. दैनिक जागरण, फिरोजाबाद में प्रशासन बीट देख रहे राहुल ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे हिन्दुस्तान, आगरा में कार्य कर रहे हैं. फिरोजाबाद में सी एक्सप्रेस के जिला संवाददाता का कार्य देख रहे दिनेश कुमार की जगह अब सिरसागंज के पत्रकार मुकेश मणि कंचन को नया जिला संवाददाता बना दिया गया है.
आगरा में दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार रुपेश कुमार चौधरी को फिरोजाबाद जनपद का दैनिक जागरण का जिला संवाददाता बना दिया गया है. यहाँ लगभग पच्चीस वर्षों से कार्य कर रहे शैलेन्द्र गुप्त की छुट्टी तय मानी जा रही है. लेकिन शैलेन्द्र गुप्त अभी ऑफिस आ रहे हैं लेकिन कोई काम नहीं देख रहे हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं. भेजने वाले का नाम पता पहचान गोपनीय रखा जाएगा.





