Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जागरण भूल गया मानवता और कानून : बलात्कार पीड़िता का नाम पता तक छाप डाला

नंबर एक होने का दावा करने वाला दैनिक जागरण अपनी गलतियों के लिए तो जाना ही जाता है, पर ताजा मामले में जागरण ने ऐसी हरकत की है जिसे भूला नहीं कहा जा सकता। जागरण के पंजाब संस्करण में होशियारपुर से एक ऐसी घिनौनी हरकत की गई है जो न तो कानून की नजर में सही है और न ही किसी भी तरह से पत्रकारिता के उसूलों के अनुरूप है। अखबार में बलात्कार पीड़िता से पुलिस की बदसलूकी की खबर छपी है। यही खबर अखबार के इंटरनेट संस्करण पर भी है। खबर में लिखने वाले ने न सिर्फ बलात्कार पीड़िता का नाम बल्कि उसके पिता का नाम और घर का पता गांव तक लिख डाला है।

नंबर एक होने का दावा करने वाला दैनिक जागरण अपनी गलतियों के लिए तो जाना ही जाता है, पर ताजा मामले में जागरण ने ऐसी हरकत की है जिसे भूला नहीं कहा जा सकता। जागरण के पंजाब संस्करण में होशियारपुर से एक ऐसी घिनौनी हरकत की गई है जो न तो कानून की नजर में सही है और न ही किसी भी तरह से पत्रकारिता के उसूलों के अनुरूप है। अखबार में बलात्कार पीड़िता से पुलिस की बदसलूकी की खबर छपी है। यही खबर अखबार के इंटरनेट संस्करण पर भी है। खबर में लिखने वाले ने न सिर्फ बलात्कार पीड़िता का नाम बल्कि उसके पिता का नाम और घर का पता गांव तक लिख डाला है।

यही नहीं पिता की मौत के बाद से वह अपने ननिहाल में कहां रह रही है, उस गांव तक का भी पता अखबार ने बड़े चाव से छापा है। माना कि खबर भेजने वाला रिपोर्टर भांग खाए बैठा होगा, लेकिन ब्यूरो में इस खबर को एडिट करने वाले जुगाड़ू क्या भाड़ झोंक रहे थे कि पीड़िता को इस तरह सरे बाजार शर्मसार करने में उन्हें रत्ती भर भी गुरेज नहीं हुआ। इसके बाद खबर जब डेस्क पर पहुंची तो डेस्क पर बैठे जुगाड़ू क्या नींद में खबरें देखते हैं कि किसी को यह दिखा नहीं। उस पर से दूसरों को बिना जान पहचान के ही 'अच्छे आदमी नहीं हैं' बताने वाला खुद टेस्ट फेल संपादक क्या कर रहा था, जिसके नाक के नीचे से यह सब गुजर गया। इंटरनेट संस्करण पर इस चूतियापे की खबर देखने के लिए क्लिक कीजिए।
http://www.jagran.com/punjab/hoshiarpur-9419435.html

पढ़ने के लिए ये है पूरी खबर…

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो युवकों पर केस दर्ज
29 Jun 2012

संवाद सहयोगी, माहिलपुर

दुष्कर्म की शिकार नाबालिगा ने थाना पुलिस माहिलपुर की एक महिला पुलिस कर्मी पर उसे जलील करने व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। सूचना पाकर तुरंत डीएसपी गढ़शंकर हरप्रीत सिंह मंडेर जांच के लिए थाना पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुदेश पुत्री प्रीतम लाल निवासी गुगलेड़ (हिप्र.) पिता की मृत्यु के बाद अपने नौनिहाल थाना माहिलपुर के तहत आते गांव लसाड़ा में आकर रह रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 24 जून को गांव का ही युवक सुरिंद्रपाल अपने साथी काका निवासी जेजों के साथ मिलकर उसे बहला फुसला कर ले गया। दोनों उसे धमका कर हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी ले गए। इस दौरान रास्ते में ही सुरिंद्र ने उसके साथ मुंह काला किया और ज्वाला जी में छोड़कर वहां से खिसक गया। उन्होंने उसके नाक व कान की सोने की बालियां तक उतरवा लीं। उसने किसी तरह से अपने पास 350 रुपये बचाकर रखे थे जिसके चलते वह बस में बैठकर चिंतपूर्णी आ गई और बद्दी की बस में सवार हो गई वहां आकर उसने सारी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने लड़की के घरवालों को सूचित किया। इस संबंध में लड़की के मामा ने पहले ही पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा रखी थी। लड़की को बयानों के लिए यहां लाया गया तो उससे बार-बार उल्टे सीधे प्रश्न पूछकर जलील किया गया। इतना ही नहीं एक महिला कर्मी ने पीड़िता के मुंह पर सात-आठ थप्पड़ तक जड़ दिए। थाना माहिलपुर पुलिस भूल गई कि ऐसे क्राइम में पीड़िता को थाने ले जाने की बजाय उसके घर में ही बयान दर्ज किए जाते हैं परंतु यहां तो 15 वर्ष 3 महीने की पीड़िता को थाने में जलील किया गया। इस संबंध में डीएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए माहिलपुर थाना पुलिस ने काका पुत्र जगदीश निवासी जेजों व उसके मित्र सुरिंदरपाल पुत्र महिंदर लाल निवासी पुराणा लसाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म, बहला फुसला कर ले जाने, उसके जेवरात चोरी करने, धमकियां देने और उसके साथ साजिश करने का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(उपरोक्त खबर भड़ास के पास एक पत्रकार ने 1 जुलाई 2012 के आसपास भेजा था. भड़ास संचालकों-संपादकों की गिरफ्तारी, जेल भेजा जाना और फिर घर-आफिस पर छापेमारी के कारण इस खबर का प्रकाशन रुका रहा. कृपया इसे देर से प्रकाशित खबर मानें. -एडिटर, भड़ास4मीडिया)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...