जैगम मुर्तजा अपनी नयी पारी राज्य सभा टीवी के साथ शुरू कर रहे हैं. फरवरी में हिंदुस्तान टाइम्स को बाय बोलने के बाद से वह दिल्ली में फ्रीलांसिंग कर रहे थे. इस से पहले वह ईटीवी में यूपी डेस्क और न्यूज़ रूम के साथ 6 वर्ष रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं. राजनैतिक पत्रकार के रूप में वह ख्याति रखते हैं और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं. इसके अलावा उन्हें मध्य एशिया मामलो पर भी जानकारी है.
ईटीवी छोड़ने के बाद से ही उनके कई चैनलो से जुड़ने की चर्चाएं थी. आखिरकार उन्हें राज्य सभा टीवी से बुलावा आ गया, जहाँ उन्हें बतौर रिपोर्टर कम प्रोडूसर के तौर पर नियुक्ति मिल रही है. इसके अलावा समाचार है कि ईटीवी के एंकर दीपक डोभाल भी जल्द ही राज्यसभा टी वी ज्वाइन करने वाले हैं. वह अभी तक उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तथा मद्य प्रदेश डेस्क को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
उधर, ईटीवी में एक लंबे अंतराल के बाद कई नए लोगों ने ज्वॉयन किया है. जानकारी के अनुसार ईटीवी राजस्थान, मध्यप्रदेश – छत्तीसगढ़, यूपी-उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार – झारखंड चैनलों में कई नवोदित पत्रकारों ने अपना करियर शुरू किया है. इन लोगों ने रामोजी फिल्म सिटी स्थित हेडक्वार्टर में योगदान दिया है. इनमें अधिकतर लोगों ने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी से की है. गौरतलब है कि ईटीवी नए पत्रकारों को मौका देने वाला बढ़िया संस्थान माना जाता है.





