सुभाष चंद्रा की कंपनी जी न्यूज लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव आफिसर बरुन दास ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले पांच साल से कंपनी के साथ कार्यरत थे. चर्चा है कि जी न्यूज के नए सीईओ आलोक अग्रवाल बनेंगे. बरुन दास ने जी न्यूज के साथ पारी वर्ष 2007 में शुरू की थी. तब उन्हें किसी भी न्यूज चैनल का सबसे युवा सीईओ माना गया.
बरुन दास आईआईटी मद्रास से बीटेक हैं. आईआईएम कोलकाता से पीजी डिप्लोमा की डिग्री उन्होंने ली है. वे इंडिया टुडे ग्रुप समेत कई कंपनियों में काम कर चुके हैं. चर्चा है कि बरुन दास अब अपना खुद का काम शुरू करने वाले हैं.





