Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उचित का स्वागत, अनुचित पर प्रहार ही पत्रकारिता का मूल धर्म : प्रो. निशीथ राय

: जनजागरण मीडिया मंच का विमोचन समारोह सम्पन्न : लखनऊ : पत्रकारों के हितार्थ समाजसेवा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित जनजागरण मीडिया मंच द्वारा राजधानी लखनऊ स्थित इस्लामिया डिग्री कालेज के लाइब्रेरी हाल में आयोजित विमोचन एवं सम्मान समारोह में रेड फाइल पत्रिका के सम्पादक रिजवान चंचल द्वारा सम्पादित ‘जनजागरण मीडिया मंच ‘न्यूज पोर्टल’ का विमोचन डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न प्रदेशों से आये पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियो ने ''सत्ता, साहित्य व मीडिया'' विषयक गोष्ठी पर चर्चा करते हुये पत्रकारिता के क्षेत्र में आयी गिरावट को एक चुनौती बताया तथा मीडिया के वर्तमान स्वरूप पर गंभीर चिंता भी जताई।

: जनजागरण मीडिया मंच का विमोचन समारोह सम्पन्न : लखनऊ : पत्रकारों के हितार्थ समाजसेवा, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित जनजागरण मीडिया मंच द्वारा राजधानी लखनऊ स्थित इस्लामिया डिग्री कालेज के लाइब्रेरी हाल में आयोजित विमोचन एवं सम्मान समारोह में रेड फाइल पत्रिका के सम्पादक रिजवान चंचल द्वारा सम्पादित ‘जनजागरण मीडिया मंच ‘न्यूज पोर्टल’ का विमोचन डेली न्यूज एक्टिविस्ट अखबार के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय द्वारा किया गया। समारोह में विभिन्न प्रदेशों से आये पत्रकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियो ने ''सत्ता, साहित्य व मीडिया'' विषयक गोष्ठी पर चर्चा करते हुये पत्रकारिता के क्षेत्र में आयी गिरावट को एक चुनौती बताया तथा मीडिया के वर्तमान स्वरूप पर गंभीर चिंता भी जताई।

साहित्यकारों के बीच हुई गंभीर बहस के दौरान यह बात उभरकर आयी कि अब समय आ गया है कि रचनाकार पाठकों की चिंता करें। बतौर मुख्य अतिथि ‘डी.एन.ए’ के चेयरमैन प्रो. निशीथ राय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सबके सामने वास्तविकता को बिना भेदभाव के प्रस्तुत करना, उचित का स्वागत करना और अनुचित पर प्रहार करना पत्रकारिता का मूल धर्म है जिसे सही तरीके से निर्वाह नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि आज लोगों का पत्रकारिता के मूल्यों पर विश्वास घट गया है जो कि इसका दुखद पहलू है। इसे मीडिया के लोगों को मिलकर दूर करना चाहिए। श्री राय ने कहा कि औद्योगिक और सामाजिक विकास के साथ ही समाज में जनसामान्य की समस्याओं को उजागर करते हुये मीडिया को समाज में राष्ट्रभाव के जागरण हेतु भी महती भूमिका निर्वाह करना होगा, यही समय की मांग है। समारोह के आयोजक जन जागरण मीडिया मंच न्यूज पोर्टल के सम्पादक रिजवान चंचल ने पत्रकारिता के वर्तमान स्वरूप पर पर चिंता जताते हुये कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में मीडिया में खबरों को सबसे पहले लोगों तक पहुंचाने के लिए होड़ लगी हुई है, पत्रकारिता धीर-धीरे व्यवसाय बनती जा रही है जिसमें बड़े-बड़े औद्योगिक घराने आ चुके हैं। जिंदगी कितनी मजबूर है, मंहगाई से आम-आवाम त्रस्त है, लोग भूखों मर रहे हैं, सड़कों पर कूड़ा एकत्रित है, भ्रष्टाचार चरम पर है, बढ़ती मंहगाई के चलते लोग सपरिवार आत्महत्यायें कर रहे हैं, जिस्म की कौन कहे कोख बेचने को ममता विवश है लेकिन लेखनी शान्त है। लेखनी रथ यात्राओं को प्राथमिकता दे रही है, क्रिकेट देख रही है, घर की समस्या को छोड़ पाकिस्तान चीन अमेरिका की समस्याओं को उजागर कर रही है। श्री चंचल ने कहा कि लेखनी को समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका निभानी होगी, लेखनी के जरिये ही जन जागरण भी करना होगा। हम सबको मिलकर लेखनी के जरिये राष्ट्र व समाज को ऐसी दिशा देनी होगी जिससे राष्ट्र सशक्त व समाज विकसित हो सके। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि राजकुमार सचान ने कहा कि राष्ट्रोत्थान एवं सामाजिक परिवर्तन तथा समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता का उपयोग प्रमाणिकता और प्रतिबद्धता से करने की जरूरत है जनजागरण मीडिया मंच के लोग इस ओर अग्रसर है यह एक अच्छा संकेत है। श्री सचान ने कहा कि आज के दौर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नए सिरे से खुलकर चर्चा की जानी चाहिए तथा प्रेस की आजादी को अभिव्यक्ति की अन्य विधाओं के साथ जोड़कर नही देखा जाना चाहिए। भड़ास4मीडिया न्यूज पोर्टल के सम्पादक यशवंत सिंह ने युवा पीढ़ी की तारीफ करते हुए कहा, आज के युवा पत्रकार जुझारू हैं उनके पास सूचनाओं के तमाम साधन मौजूद हैं, सूचनाएं प्राप्त करने में वे बाधाओं से नहीं डरते, बस जरूरत इस बात की है कि संकलित सूचनाओं को जनोपयोगी दिशा में निष्पक्ष भाव से दिया भी जाये। स्वच्छ संदेश के सम्पादक मसूद जीलानी ने कहा कि चौथे स्तंभ के बगैर तीनों स्तंभ अधूरे हैं।

समारोह का संचालन कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार, कवि एवं पत्रकार हरिपाल सिंह ने कहा कि जन जागरण मीडिया मंच न्यूज पोर्टल के सम्पादक रिजवान चंचल ने हमेशा शोषित उपेक्षित गरीब और मजलूम लोगों के हितों में लेखनी चलाई है, पत्रकार साथियों की सम्स्याओं व उन पर हुये उत्पीड़नात्मक मामलों में ये हमेशा संघर्ष में आगे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मानस मर्मज्ञ डा. एस.एम.एच रिजवी ‘पुण्डरीक’ ने कहा कि समाज में आए सारे परिवर्तनों के बाद सामाजिक मूल्य आज भी कायम हैं श्री चंचल विशुद्ध रूप से साफ सुथरी जनहितकारी नीतियों पर काम करते हुये आम लोगों में जनजागरण का कार्य कर रहे हैं भविष्य में जनजागरण मीडिया मंच को और मजबूत करने का सफल एवं सार्थक प्रयास किया जाएगा।

जनसंदेश टाइम्स के सम्पादक सुभाष राय ने कहा कि पत्रकार यदि किसी सरकार की तारीफ छापता है तो उस पर पैसे लेकर खबर छापने का आरोप लगता है और यदि वह खिलाफत करता है, तो यह कहा जाता है कि पैसे नहीं मिले, इसीलिए खिलाफ खबर छाप दी। जाहिर है कि आज पत्रकारिता अपने मिशन से इतर कार्य कर रही है जिससे उसकी विश्वसनीयता घटी है ऐसे में पत्रकारों को काफी संयमित होकर काम करना होगा। समारोह में राष्ट्रोत्थान एवं सामाजिक परिवर्तन की दिशा में अग्रसर दो वेबसाइटों का भी विमोचन हुआ।

साहित्यिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश श्रीवास्तव विशेष संवाददाता, ‘डेली न्यूज एक्टिविस्ट’ वशीउल्ला हुसैनी, समाचार सम्पादक दैनिक आग ‘उर्दू’, रंजीत सिंह अपराध संवाददाता राष्ट्रीय स्वरूप, दिलीप मिश्र, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार आर.के.पाण्डेय ‘रेड फाइल पत्रिका, को सम्मानित भी किया गया। समारोह में साहित्यकार पत्रकार स्वर्णकेतु भारद्वाज, राम सजीवन वर्मा,अलीम सिद्दीकी,पत्रकार अजय विक्रम सिंह, बी.बी सिंह, समाजसेवी मीना खान,फरीद वारसी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।  प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...