: आईआरएस 2012 दूसरी तिमाही के नतीजे : रांची : प्रभात खबर औसत इश्यू पाठक संख्या में नवभारत टाइम्स को पछाड़कर देश के शीर्ष दस हिंदी अखबारों में सातवें स्थान पर आ गया है. प्रभात खबर ने आइआरएस 2012 की दूसरी तिमाही के नतीजों में एक बार फिर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की है. औसत इश्यू पाठक संख्या के लिहाज से पहले तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में प्रभात खबर 7.55 फीसदी की वृद्धि के साथ देश के दस शीर्ष अखबारों में एक पायदान ऊपर चढ़ कर सातवें स्थान पर आ गया है. इस तरह प्रभात खबर की औसत इश्यू पाठक संख्या नवभारत टाइम्स, पत्रिका और नई दुनिया से ज्यादा हो गयी है. प्रभात खबर इस अवधि में 1.84 लाख नये पाठक जोड़े हैं.
रांची और जमशेदपुर में प्रभात खबर मजबूती के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है. धनबाद को भी जोड़ लें तो तीनों शहरों में कुल मिलाकर प्रभात खबर औसत इश्यू पाठक संख्या में सबसे आगे है और उसने 1.62 फीसदी की बढ़त भी दर्ज की है, जबकि हिंदुस्तान और दैनिक जागरण की औसत इश्यू पाठक संख्या में कमी आयी है. झारखंड हिल्स में प्रभात खबर ने 12.46 फीसदी की मजबूत वृद्धि दर्ज की है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान की पाठक संख्या 4.79 फीसदी कम हुई. बिहार में प्रभात खबर सबसे तेज बढ़नेवाला अखबार रहा.
इसने पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही के औसत इश्यू पाठक संख्या में 18.71 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. जबकि हिंदुस्तान की औसत इश्यू पाठक संख्या एक फीसदी से भी कम बढ़ी और जागरण कोई भी वृद्धि दर्ज नहीं कर पाया. बिहार में क्षेत्रवार देखें तो मिथिला में प्रभात खबर की औसत इश्यू पाठक संख्या में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गयी जबकि जागरण की औसत इश्यू पाठक संख्या कम हुई है. इसी तरह मगध क्षेत्र में प्रभात खबर ने 26.02 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जबकि हिंदुस्तान और दैनिक जागरण की वृद्धिदर तीन फीसदी से भी कम रही.
कुल पाठक संख्या के लिहाज से पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में पटना में प्रभात खबर 6.6 फीसदी वृद्धि दर के साथ सबसे तेज बढ़नेवाला अखबार रहा जबकि हिंदुस्तान और जागरण की वृद्धि दर दो फीसदी से भी कम रही. इसी तरह भोजपुर क्षेत्र में प्रभात खबर की कुल पाठक संख्या 5.78 फीसदी बढ़ी जबकि हिंदुस्तान की कुल पाठक संख्या में कमी आयी और जागरण की कुल पाठक संख्या में वृद्धि एक फीसदी से भी कम रही.
पश्चिम बंगाल में भी प्रभात खबर की औसत इश्यू पाठक संख्या 6.67 फीसदी बढ़ी जबकि सन्मार्ग की औसत इश्यू पाठक संख्या में पहली तिमाही के मुकाबले दूसरी तिमाही में 4.24 फीसदी की कमी आयी. कोलकाता (एमसी) में प्रभात खबर ने औसत इश्यू पाठक संख्या में बेहतरीन 17.14 फीसदी की बढ़त दर्ज की जबकि सन्मार्ग की औसत इश्यू पाठक संख्या 1.69 फीसदी कम हुई.
झारखंड में आइआरएस 2012 की दूसरी तिमाही में प्रभात खबर का रेडियो धूम की लिसनरशिप (श्रोताओं की संख्या) 9.78 लाख हो गयी है. रांची में रेडियो धूम की लिसनरशिप 2.26 लाख के साथ सबसे आगे है.
झारखंड : धनराज में बढ़त बरकरार
बिहार : 18.71 % पाठक बढ़े
बंगाल : कोलकाता में 17.14% की वृद्धि
प्रभात खबर में प्रकाशित खबर
Related News — irs 2012 q2





