ग्रेटर नोएडा। नई दिल्ली से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक देशबंधु ने अपने विस्तारीकरण की श्रृंखला में गे्रटर नोएडा में ब्यूरो कार्यालय खोल दिया है। इस कार्यालय की कमान वरिष्ठ पत्रकार भूमेश शर्मा को सौपी गयी है। श्री शर्मा दैनिक प्रभात तथा आंखो देखी जैसे संस्थानो में कार्य कर चुके है। श्री शर्मा के अलावा देवेंद्र शर्मा को सवांददाता के रूप में नियुक्त किया गया है। नीलकंठ अपार्टमेंट में देशबंधु का कार्यालय खोला गया है। यह कार्यालय देशबंधु के गाजियाबाद स्थित प्रादेशिक कार्यालय के नियंत्रण में रहेगा।
इस कार्यालय में पहले से ही प्रादेशिक सम्पादक के रूप में वरिष्ठ पत्रकार अशोक निर्वाण तैनात है। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक देशबंधु नई दिल्ली के अलावा रायपुर, बिलासपुर, भोपाल, जबलपुर, तथा सतना से भी प्रकाशित होता है। उधर देशबंधु हापुड़ से खबर है कि हापुड ब्यूरो कार्यालय में जिले वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार गोयल को संवाददाता के रूप में जोड़ा गया है। इस कार्यालय में प्रदीप शर्मा पहले से ही ब्यरो प्रमुख के रूप में तैनात है। सोनू को कैमरामैन के रूप में जोड़ा गया है।





