पंजाब में नवरात्र के दिनों में लांच होने वाले हिंदी दैनिक ''पंजाब की शक्ति'' की चर्चा लांच होने से पहले ही काफी होने लगी है. पंजाब के मोगा जिले में बीते दिनों एक नकली सीमेंट का ट्रक पकड़ा गया जो कि ''दैनिक सवेरा'' में छपी खबर के अनुसार ''पंजाब की शक्ति'' के मालिक राजेश शर्मा का है. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सहित सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है. ''दैनिक सवेरा'' ने तो अपनी खबर में ''पंजाब की शक्ति'' के मालिक पर नकली सीमेंट का धंधा करने का भी आरोप लगा दिया है.
खबर की सत्यता जानने के लिए राजेश शर्मा के मोबाइल पर फोन किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. उधर, लोगों का कहना है कि ''पंजाब की शक्ति'' का प्रबंधन मानहानि का दावा पुलिस और खबर प्रकाशित करने वाले अख़बार पर करने जा रहा है. ये है दैनिक सवेरा में प्रकाशित खबर….







