बिहार के मधेपुरा में यादव जाति के लोग पिछले दिनों सड़क पर आ गए थे. हिंदुस्तान अखबार की प्रतिया जला डाली. सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया. वजह, एक खबर, जिसका प्रकाशन हिंदुस्तान अखबार में हुआ. आरोप है कि इस खबर के जरिए यादव जाति को नीचा दिखाया गया है, नकारात्मक टिप्पणी की गई है, उनकी भावनाओं को हर्ट किया गया है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इस खबर में ऐसा कुछ नहीं है जिसका बुरा माना जाए. बदलते परिवेश में जब सब कुछ बदल रहा है तो जातियों की मान्यताएं भी बदल रही हैं. इसी का उल्लेख खबर में किया गया है.
नीचे खबर है. आप भी खबर पढ़िए और बताइए कि आपको इसमें कुछ आपत्तिजनक नजर आता है. नीचे जो अखबार की कटिंग प्रकाशित है, उस पर क्लिक कर दें, तब खबर को आराम से पढ़ पाएंगे. सबसे नीचे वो वीडियो है जिसमें यादव जाति के लोगों का सामूहिक विरोध प्रदर्शन दिखाई पड़ रहा है.
और ये है विरोध प्रदर्शन का वीडियो… देखने के लिए क्लिक करें..
http://bhadas4media.com/video/viewvideo/632/media-world/burning-newspaper-in-madhepura.html
मूल खबर को पढ़ने के लिए क्लिक करें…
यादव जाति के खिलाफ खबर छापने से नाराज जनता ने अखबार को जला डाला







