लोगों की जागरूकता का आलम ये है कि अब वे अखबारों की गल्ती के खिलाफ भी खुलकर बोलने-विरोध करने लगे हैं. इससे उम्मीद बंधती है कि भ्रष्ट और अराजक होती कारपोरेट मीडिया पर यही जनता लगाम लगाएगी. ताजा घटनाक्रम में पता चला है कि उत्तराखंड के रामनगर में लोगों ने दैनिक जागरण अखबार जलाया. एक सज्जन ने भड़ास को अखबार जलाने की तस्वीर मेल करके इतना बताया कि वहां के व्यापारी एक गलत खबर छपने से नाराज थे और इकट्ठा होकर अखबार को जलाते हुए अपना विरोध प्रदर्शित किया. अखबार जलाने की तस्वीर नीचे प्रकाशित है.
अगर आपमें से किसी को पता हो कि यह विरोध प्रदर्शन किस खबर से नाराज होकर किया गया तो कृपया नीचे कमेंट बाक्स में जिक्र करें या फिर भड़ास को [email protected] पर मेल कर दें.






