पंजाब केसरी अखबार जालंधर ग्रुप ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जेवी जैन डिग्री कालेज चौक पर अपना ब्यूरो कार्यालय खोला है. कार्यालय का उदघाटन सिद्व किराना पीठ मंदिर किशनपुरा के महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास के परम शिष्य बाबा गोपालदास ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड कर किया. इस अवसर पर शहर के तमाम वर्गों के सैकड़ों लोग उपस्थित थे. लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को पूरी तरह आत्मसात करने का आश्वासन देते हुए पंजाब केसरी हरियाण के प्रभारी एंव समाचार संपादक रविन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि उनके अखबार को जिस तरह से देश के पांच राज्यों में सिरआंखों में लोगों ने बैठा रख है उसी तरह से सहारनपुर के लोगों के दिलों की धडकन बनने का प्रयास करेगा.
पंजाब केसरी अंबाला शहर की ब्यूरोचीफ रीटा शर्मा और जमुनानगर के ब्यूरोचीफ सरनदीप जी ने भी पंजाब केसरी के संपादक के सकारात्मक सोच से लोगों को अवगत कराया. सहारनपुर के ब्यूरोचीफ चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी ने आगन्तुकों का स्वागत किया तथा अपने संपादक के सोच को बिना रूकावट के आगे बढाने का संकल्प लिया. पंजाब केसरी का 35 वर्ष जिला प्रतिनिधि रहे वीवी गौतम ने नये ब्यूरोचीफ को बधाई दी तथा समय-समय पर मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया. इस अवसर पर पंजाब केसरी के संवाददाता शिवमणि त्यागी, खेमचंद सैनी, सचिन कुमार सिंह, बिजनेस हैड सुधीर कुमार गुप्ता फोटो ग्राफर शब्बर रजा भी मौजूद रहे.






