आई नेक्स्ट, इलाहाबाद से खबर है कि प्रदीप दुबे ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत थे. पिछले दिनों ही प्रदीप को गोरखपुर से इलाहाबाद भेजा गया था. वे पिछले दो सालों से आई नेक्स्ट को अपनी सेवाएं दे रहे थे. प्रदीप ने अपने करियर की शुरुआत नोएडा में डीएलए के साथ की थी. प्रदीप ने अपनी मां की बीमारी को इस्तीफा देने का कारण बताया है. बताया जा रहा है कि प्रदीप जल्द ही एक बार फिर नोएडा से अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं.
हिंदुस्तान, चंदौली से खबर है कि ब्यूरोचीफ अनूप कर्णवाल का तबादला बनारस के लिए कर दिया गया है. अनूप पिछले एक साल से चंदौली में ब्यूरोचीफ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे. इसके पहले वे अमर उजाला को लम्बे समय तक बनारस तथा मुगलसराय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अनूप की जगह प्रदीप शर्मा को कार्यवाहक ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदीप इसके पहले रिपोर्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
नईदुनिया, इंदौर में सिटी चीफ के पद पर रूमनी घोष ने ज्वाइन किया है. रूमनी महीने भर पहले तक दैनिक भास्कर के साथ थीं. 29 साल तक नईदुनिया के सिटी चीफ रहे दिलीप ठाकुर को उनके मातहत विशेष संवाददाता बना दिया गया है. कारपोरेट संवाददाता मनीष उपाध्याय को भी रवाना कर दिया गया है.
जनसंदेश टाइम्स से सूचना है कि पहली अक्टूबर को एचआर से बसंत पांडेय को विदा कर दिया गया. श्री पांडेय गोरखपुर अमर उजाला छोड कर आए थे. जिन लोगों को पहले हटाया गया था, उनको आज तक भुगतान नहीं दिया गया. संपादक शैलेन्द्र मणि तो बकाए वाले कर्मचारियों का फोन भी नहीं उठा रहे है.





