केन्द्रीय विमानन मंत्री अजित सिंह ने 'एयरपोटर्स इंडिया' नामक एक मासिक पत्रिका का विमोचन किया. इस पत्रिका का प्रकाशन भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण की तरफ से शुरू किया गया है. जैसे भारतीय रेल की ओर से ''रेलबंधु'' मैग्जीन प्रकाशित की जाती है, उसी तर्ज पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी अपनी मैगजीव ''एयरपोर्ट इंडिया'' की शुरुआत की है.
लांचिंग समारोह में नागर विमानन सचिव के.एन.श्रीवास्त व और भारतीय हवार्इ अड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष वी.पी.अग्रवाल उपस्थित थे. यह पत्रिका हवाई अड्डों पर उड़ान के इंतजार में बैठे यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी. इस पत्रिका की 30 हजार कापियां प्रकाशित की गई है.





