Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

खबर छपवाने के लिए दैनिक जागरण के दफ्तर में घुसकर धमकाने वाला नेता जेल गया

सुलतानपुर। बीती रात दैनिक जागरण अखबार में घुसकर अपनी खबर प्रकाशित कराने की बात कहने वाले और इसके लिए धमकाने वाले एक दबंग नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि दबंग नेता ने पत्रकार पर अवैध असलहा तानकर जान से मारने की धमकी दी. मौके पर पहुंचकर नगर कोतवाल ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया था. गुरुवार को उक्त आरोपी को अदालत में पेश किया गया जिसकी जमानत अर्जी को खारिज करते हुए अदालत ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है.

मामला बुधवार की देर रात का है. जिला पंचायत वार्ड नं0 23 से सदस्य पद के चुनाव में अपनी खबर प्रकाशित करवाने का दबाव बनवाते हुए एक उम्मीदवार के समर्थक अखिलेश तिवारी अपने पन्द्रह साथियों के साथ सफारी गाड़ी एम0पी0-20 सी0ए0-1105 पर सवार होकर अखबार के दफ्तर में पहुंचते हैं. वहां अपनी खबर प्रकाशित करने के लिए दबाव बनने लगे. पत्रकारों द्वारा इनकार करने पर आरोप है कि वे पत्रकारों को डरवाते धमकाते है. पत्रकारों के ऊपर असलहा तानने का भी आरोप है. इसकी सूचना पत्रकारों ने नगर कोतवाली में दी. पुलिस के पहुंचने से पहले नेता लोग भाग गए. पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर नगर कोतवाली में भादवि की धारा 147, 148, 352, 452, 504, 506 व 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य अभियुक्त अखिलेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...